Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2023 08:29 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा है कि आपदा के बाद प्रदेश की अधिकांश सड़कों को खोल दिया गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने जनता के नाम जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि मानसून की भारी वर्षा के कारण बंद...
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा है कि आपदा के बाद प्रदेश की अधिकांश सड़कों को खोल दिया गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने जनता के नाम जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि मानसून की भारी वर्षा के कारण बंद पड़ी सड़कें खुल गई हैं। ऐसे में सरकार ने सड़कों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर जो प्रयास किए, वे रंग लाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां, यहां के पहाड़ और झरने व्यक्ति को लुभाते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले सभी लोग पूरी तरह से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून की वर्षा से अब तक करीब 12000 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। इस बार मानसून की भारी वर्षा के दौरान कुल्लू-मनाली में 75000 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। ऐसे में यदि समय पर मदद नहीं पहुंचती तो बड़े स्तर पर जन-धन की हानि हो सकती थी।
सरकार के दावे खोखले, अभी भी सड़कों की हालत खराब : सत्ती
उधर, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार के सभी सड़कों को खोलने के दावे खोखले हैं। उन्होंने कहा कि सेब बैल्ट में सड़कें बहाल नहीं होने के कारण सेब सड़ रहा है। इसी तरह कई जगह सड़कें बंद होने से लोगों की सब्जियां सड़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आपदा में भी राजनीति कर रही है तथा ग्राऊंड जीरो पर स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि आपदा के बीच सरकार ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया। जहां सीमैंट के दाम में 15 रुपए की बढ़ौतरी हुई है, वहीं 2 बार डीजल के दाम और अब गरीबों को डिपुओं के माध्यम से मिलने वाली सस्ती दालों को महंगा कर दिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here