इस खास मकसद के लिए मंडी आएंगे CM जयराम, जानने के लिए पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2019 06:45 PM

cm jairam thakur

मंडी जिला में 70वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ सी.एम. जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को मंडी जिला पनारसा में वन महोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सी.एम. जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे जबकि वन मंत्री...

मंडी (नीरज): मंडी जिला में 70वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ सी.एम. जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को मंडी जिला पनारसा में वन महोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सी.एम. जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे जबकि वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सहित भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सी.एम. पौधा रोपकर वन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

पनारसा में आधा दर्जन सड़कों का करेंगे भूमि पूजन

वन महोत्सव के शुभारंभ के बाद सी.एम. पनारसा में द्रंग विधानसभा क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कों का भूमि पूजन करेंगे और एक पुल की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद वन विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इसी समारोह में वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन भी बांटेंगे।

कारगिल विजय दिवस की मशाल यात्रा में लेंगे भाग

इससे पहले सी.एम. सुबह करीब 10 बजे मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर कारिगल विजय दिवस पर निकाली गई मशाल यात्रा के समारोह में शामिल होंगे। यह मशाल यात्रा कल शाम को मंडी पहुंचेगी और 19 जुलाई को सुबह मंडी से कुल्लू के लिए रवाना होगी। सी.एम. कल शाम को हैलीकॉप्टर से मंडी पहुंच जाएंगे और सर्किट हाऊस मंडी में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वह जनता की समस्याएं भी सुनेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!