हिमाचल के 19847 मेधावी छात्रों को मिले आधुनिक तकनीक वाले लैपटॉप : जयराम ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 08 Jun, 2022 06:42 PM

cm jairam distribute the laptops to meritorious students

हिमाचल प्रदेश के 19847 मेधावी छात्रों को बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लैपटॉप दिए। प्रदेश सरकार की ओर से यह लैपटॉप शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के 19 हजार 847 मेधावियों को दिए गए। लैपटॉप पर सरकार ने करीब 83 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश के 19847 मेधावी छात्रों को बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लैपटॉप दिए। प्रदेश सरकार की ओर से यह लैपटॉप शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के 19 हजार 847 मेधावियों को दिए गए। लैपटॉप पर सरकार ने करीब 83 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विभिन्न जिलों के मेधावियों के साथ वर्चुअली संवाद भी किया। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में कुल 55 जगहों पर आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने सांझा की तख्ती की यादें
छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने स्कूली दिनों को भी याद किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे दिनों में तख्ती (पट्टी) हुआ करती थी। उस पर गाजणी लगाई जाती थी। आज बच्चों के हाथ में लैपटॉप और मोबाइल हैं। जयराम ठाकुर ने कहा किा टैक्नोलॉजी के इस दौर में बच्चे फोन पर पढ़ाई कर रहे हैं या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यस्त हैं यह देखना भी जरूरी हो जाता है। हालांकि आज की पीढ़ी काफी ज्यादा जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि मंडी में स्थापित प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में मददगार साबित होगा। उन्होंने सभी छात्र और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

शिक्षा क्षेत्र में काफी बेहतर कर रहा हिमाचल
इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली सरकार 3 करोड़ की आबादी में 1036 स्कूल चलाती है। हिमाचल प्रदेश में 10500 से ज्यादा सरकारी प्राइमरी स्कूल, 1896 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, 1000 सरकारी हाई स्कूल हैं। 10 लाख बच्चे स्कूलों और 2 लाख बच्चे कॉलेज में पढ़ते हैं। हिमाचल में 16000 से ज्यादा शिक्षण संस्थान हैं। हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर करीब 86 फीसदी है। इसके अलावा गवर्नमैंट और प्राइवेट स्कूल भी बहुत ज्यादा हैं। हिमाचल देशभर में शिक्षा क्षेत्र में काफी बेहतर कर रहा है।

एक लैपटॉप की कीमत 41550 रुपए
आधुनिक तकनीक वाले एक लैपटॉप की कीमत 41550 रुपए है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के 9872 मेधावियों को और 2019-20 के 9975 मेधावियों को ये लैपटॉप दिए गए। इनमें 10वीं के 8950, 12वीं के 9012 और प्रदेश के महाविद्यालयों में तीनों संकायों विज्ञान, वाणिज्य और कला के 1885 मेधावी शामिल हैं। मेधावियों को लैपटॉप के साथ बैग भी दिया गया।

कोरोना संकट के कारण नहीं दे पाए थे लैपटॉप
सरकार हर साल मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटती है लेकिन कोरोना संकट के कारण पिछले दो साल से मेधावियों को लैपटॉप नहीं बांटे जा सके थे। अब, जब हालात सामान्य हो रहे हैं तो एकसाथ करीब 20 हजार मेधावियों को लैपटॉप दिए गए। मेधावियों को जो लैपटॉप मिलेंगे वो डेल कंपनी के 14 इंच स्क्रीन वाले आई थ्री प्रोसेसर वाले होंगे। लैपटॉप की बैटरी सहित तीन वर्ष की वारंटी होगी। लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट की विंडो 10 इंस्टाल है। बता दें कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे जाते हैं। इसमें हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!