CM जयराम ने दुबई में किया Road Show, हिमाचल में फलों पर आधारित उद्योग लगाने को लेकर की चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2019 09:32 PM

cm jairam did road show in dubai

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुबई में इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया (ए.सी.ए.आई.) को संबोधित किया तथा रोड शो के दौरान निवेशकों से चर्चा की। इस दौरान फलों पर आधारित उद्योग लगाने को लेकर चर्चा हुई।

CM जयराम ने दुबई में किया Road Show, हिमाचल में फलों पर आधारित उद्योग लगाने को लेकर की चर्चा
शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुबई में इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया (ए.सी.ए.आई.) को संबोधित किया तथा रोड शो के दौरान निवेशकों से चर्चा की। इस दौरान फलों पर आधारित उद्योग लगाने को लेकर चर्चा हुई। इसी तरह खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्योग लगाने की संभावनाएं भी तलाशी गईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों से हिमाचल प्रदेश में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने ए.सी.ए.आई. के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने व्यवसाय सहयोगियों को हिमाचल में निवेश के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारत के फ ल राज्य के रूप में जाना जाता है, जहां सेब, पलम, खुमानी, कीवी, अखरोट और नाशपाती आदि फ लों का काफ ी उत्पादन किया जाता है। इस कारण प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित उद्योगों को स्थापित करने की काफी संभावनाएं हैं।

आकर्षक प्रोत्साहन के लिए उद्योग नीति में किए कई संशोधन

उन्होंने कहा कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार औद्योगिक नीति के तहत आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए हाल ही में उद्योग नीति में कई संशोधन भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन, ऊर्जा, वैलनैस केंद्रों, अधोसंरचना विकास, फ ार्मा और खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं। राज्य सरकार पर्यटन, आयुष, सूचना प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रॉनिक्स और जल विद्युत क्षेत्रों में निवेशकों की मांग के अनुरूप नीतियों का निर्धारण करने जा रही है। 

हिमाचल में इसलिए करें निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का माहौल निवेश के अनुकूल है और सरकार की तरफ से कई तरह की रियायतें दी जा रही हैं। दुबई में सी.आई.आई. हिमाचल चैप्टर के सहयोग से रोड शो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और उद्यमियों को आगे आकर इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। समारोह का आयोजन इंडियन बिजनैस एंड प्रोफैशनल काऊंसिल (आई.बी.पी.सी.) की तरफ से किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य के पास राष्ट्रीय स्तर के अनेक प्रतिष्ठित संस्थान विद्यमान हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में बेहतर प्रशिक्षित एवं शिक्षित मानव संसाधन शक्ति उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मैडीकल व मैनेजमैंट कालेजों की काफ ी संख्या होने के कारण यह प्रदेश उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार कुशल मानव शक्ति की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

एडवैंचर, ईको टूरिज्म, धार्मिक व स्कीइंग क्षेत्र में निवेश का मौका

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश-विदेश के पर्यटकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य है और यहां आगंतुकों को मनोरंजन के लिए एडवैंचर, वाइल्ड लाइफ , ईको टूरिज्म, हैरिटेज, धार्मिक एवं आध्यात्मिक तथा स्कीइंग आदि सभी प्रकार के अवसर उपलब्ध हैं, ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश की सभी संभावनाएं उपलब्ध हैं। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने यू.ए.ई. में रह रहे विभिन्न राज्यों के भारतीयों की अपने देश के सतत् विकास के प्रति भावनाओं की सराहना की। संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने यू.ए.ई. और भारत के बीच प्रगाढ़ एवं निरंतर बढ़ते संबंधों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित इन्होंने दी प्रस्तुतियां

अतिरिक्त मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी ने आयुष, वैलनैस और रियल एस्टेट में निवेश की संभावनाओं की विस्तार में प्रस्तुति दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश के विभिन्न अवसरों पर एक प्रस्तुति दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने भी हिमाचल प्रदेश में निवेश के विभिन्न अवसरों पर एक प्रस्तुति दी। आई.बी.पी.सी. दुबई के सुरेश कुमार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की उच्च विकास दर की सराहना की।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी किया संबोधित

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास विपुल ने भी हिमाचल प्रदेश निवेश रोड शो में दर्शकों को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश सी.आई.आई. के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के साथ उनके 20 वर्षों के निवेश के अनुभव को सांझा किया। इस अवसर पर निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, विशेष सचिव आबिद हुसैन सादिक, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, उद्योग के प्रतिनिधि तथा उद्यमी भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!