आस्था के आगे छोटा पड़ रहा चम्बा चौगान, मणिमहेश श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

Edited By Vijay, Updated: 05 Sep, 2024 05:59 PM

chamba chaugan is falling short in front of faith

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा अंतिम पड़ाव में है, ऐसे में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

चम्बा (रणवीर): उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा अंतिम पड़ाव में है, ऐसे में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। खासकर जम्मू कश्मीर से मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चम्बा चौगान में एक के बाद एक श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचने से यहां मणिमहेश श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए कैंप कम पड़ गए हैं। श्रद्धालु चौगान के सभी किनारे अपने शिव त्रिशूलों को गाड़ कर शिव भक्ति कर रहे हैं।

बुधवार देर शाम तथा वीरवार दिनभर एक के बाद एक श्रद्धालु के जत्थे चम्बा चौगान पहुंचे इस दौरान शिव गुरों ने भी सफल यात्रा का आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी तरफ चम्बा शहर से ऐतिहासिक दशनामी अखाड़ा की छड़ी जुलाहकड़ी से राख के लिए रवाना हुई। इस दौरान महिला समेत आसपास के लोगों ने छड़ी के दर्शन किए। छड़ी अब शुक्रवार सुबह राख से दुगर्गठी के लिए रवाना होगी। इसके बाद अगले विभिन्न पड़ाव को पार करते हुए छड़ी 10 सितम्बर को मणिमहेश डल झील पहुंचेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!