Edited By Vijay, Updated: 19 Dec, 2019 08:28 PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ भर्ती घोटाले को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर याचिका खारिज होने के बाद सोलन नगर परिषद में कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने यह मामला खारिज होने पर जश्न मनाया और इसे सच्चाई...
सोलन (नरेश पाल): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ भर्ती घोटाले को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर याचिका खारिज होने के बाद सोलन नगर परिषद में कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने यह मामला खारिज होने पर जश्न मनाया और इसे सच्चाई की जीत करार दिया। कर्मचारियों का कहना था कि यह मामला राजनीति से प्रेरित था और न्यायालय ने भी इस मामले को खारिज कर साफ कर दिया है। मामला खारिज होने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद परिसर में लड्डू बांटे और जश्न मनाया।
बता दें कि डॉ. राजीव बिंदल पर नगर परिषद सोलन का अध्यक्ष रहते हुए नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों को नौकरी देने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच विजिलैंस ने की थी और कांग्रेस सरकार ने ही जांच करवाई थी। इस मामले को भाजपा सरकार ने राजनीति से प्रेरित बताकर बंद कर दिया था। मामला बंद करने के खिलाफ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसे वीरवार को अदालत ने खारिज कर दिया।