CBI ने सवा लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा EPFO बद्दी का प्रवर्तन अधिकारी, मचा हड़कंप

Edited By Ekta, Updated: 23 Jun, 2018 09:49 AM

cbi has caught hands epfo baddi of enforcement officer

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने ई.पी.एफ.ओ. बद्दी के प्रवर्तन अधिकारी दुर्गा सिंह संघाईक को 1.25 लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जांच एजैंसी ने एक 108 एम्बुलैंस कर्मी रवि को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों गिरफ्तारियां जिला...

शिमला (राक्टा): केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने ई.पी.एफ.ओ. बद्दी के प्रवर्तन अधिकारी दुर्गा सिंह संघाईक को 1.25 लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जांच एजैंसी ने एक 108 एम्बुलैंस कर्मी रवि को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों गिरफ्तारियां जिला सोलन से की गई हैं। इनके प्रवक्ता आर.के. गौड़ ने उक्त दोनों गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सी.बी.आई. की शिमला स्थित शाखा में आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम-1988 के तहत नियमित मामला दर्ज किया गया है। 


आर.के. गौड़ ने संपर्क करने पर बताया कि प्रवर्तन अधिकारी को सवा लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उनकी इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। जांच एजैंसी के अनुसार इस मामले में कुछ अन्य सरकारी मुलाजिमों पर भी शिकंजा कस सकता है। इसके साथ ही कुछ अन्य लोग भी जांच के दायरे में हैं। ऐसे में पूछताछ का दौर शुरूहोते ही कुछ अन्य गिरफ्तारियां भी संभव हैं। उनको विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि ई.पी.एफ.ओ. बद्दी का प्रवर्तन अधिकारी अन्य लोगों के साथ शिमला और सोलन में भ्रष्टाचार और अवैध कार्य में संलिप्त है। 


आरोप है कि वह ई.पी.एफ. एंड एम.पी. एक्ट-1952 के अंतर्गत कंपनियों की वित्तीय देनदारियों और लंबित पड़े निरीक्षण मामलों में गलत तरीके से लाभ पहुंचाता था। सी.बी.आई. के अनुसार 108 कर्मी रवि और एक अन्य व्यक्ति नियमित रूप से दुर्गा सिंह के साथ संपर्क में थे। प्रवर्तन अधिकारी दुर्गा सिंह को जी.वी.के-ई.एम.आर.आई.-108 सोलन के निरीक्षण के लिए तैनात किया गया था। इसके तहत उसे यह जांच करनी थी कि वहां ई.पी.एफ.ओ. के नियमों की अनुपालना हो रही है या नहीं। सूचना के अनुसार इसी कड़ी में बीते 30 मई को उसके द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया अमल में लाई गई।


देनदारी कम करने की रची साजिश
आरोप है कि 108 कर्मी रवि ने ई.पी.एफ. की देनदारी संबंधी रिपोर्ट पक्ष में देने के लिए दुर्गा सिंह के साथ तानाबाना बुना। सी.बी.आई. के अनुसार इसके तहत रवि ने बीते 18 जून को 80,000 रुपए रिश्वत देने की बात कही और पूरी अदायगी 21 जून को देने की बात हुई थी। दोनों में लाखों रुपए की रिश्वत की डील हुई थी। जांच एजैंसी ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!