Edited By Vijay, Updated: 30 Mar, 2024 11:27 PM
धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अम्ब और ऊना के बीच एनएच-503ए के तहत गांव पनोह में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनिका पुत्री राकेश चंद निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
ऊना (सुरेन्द्र): धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अम्ब और ऊना के बीच एनएच-503ए के तहत गांव पनोह में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनिका पुत्री राकेश चंद निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इस हादसे में सोनिका की बहन मोनिका और मोहाली निवासी सुमित भी घायल हो गए। ये सभी एक कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। शनिवार सुबह पनोह के निकट खराब मौसम के बीच कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऊना-अम्ब के बीच पनोह और घंडावल का क्षेत्र लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक 3 बसें हादसे का शिकार होकर पलट चुकी हैं तो कई मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। आए दिन कारें व दोपहिया वाहन यहां हादसे का शिकार होते रहे हैं। यह हाईवे मौत का हाईवे बनता जा रहा है। कई बार नैशनल हाईवे को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। हाईवे के निर्माण पर भी सवाल उठने लगे हैं। ब्लैक स्पॉट होने के बावजूद न तो इसे दुरुस्त किया जा रहा है और न ही इसकी स्थिति को सुधारा जा रहा है। लोगों का मानना है कि हाईवे का निर्माण भी मानकों के आधार पर नहीं है। यहां पर हल्का सा टर्न और तेज रफ्तारी के साथ-साथ विजिबिलिटी की भी समस्या है। लोगों ने इस हाईवे को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here