अवैध कब्जाधारी से निगम ने वापस लिया कब्जा, जड़ा ताला

Edited By Ekta, Updated: 02 Nov, 2018 04:29 PM

capture taken from illegal occupation

कृष्णानगर में नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जाधारी को प्रशासन ने निकाल बाहर किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने वीरवार को मौके पर पहुंच कर अवैध कब्जा करने वाले से कब्जा वापस लेकर ताला जड़ दिया है। प्रशासन ने आसपास के लोगों की मौजूदगी में अवैध...

शिमला (वंदना): कृष्णानगर में नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जाधारी को प्रशासन ने निकाल बाहर किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने वीरवार को मौके पर पहुंच कर अवैध कब्जा करने वाले से कब्जा वापस लेकर ताला जड़ दिया है। प्रशासन ने आसपास के लोगों की मौजूदगी में अवैध कब्जाधारी से कब्जा वापस लिया है तो साथ ही निगम अधिकारियों ने अपना ताला लगाया है ताकि अवैध कब्जाधारी इस संपत्ति पर अपना दोबारा से कब्जा न जता सके। 

बताया जा रहा है कि कुछ समय से कृष्णानगर में निगम की गऊशाला में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया है यहां पर उक्त व्यक्ति कई दिनों से रह रहा था निगम को मामले की सूचना मिली तो संपदा शाखा की टीम वीरवार को मौके पर पहुंची और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उससे कब्जा छुड़वा दिया है। उनका कहना है कि पुलिस को साथ लेकर कब्धाधारी का सामान निकाला जाएगा। इससे पहले व्यक्ति को नगर निगम कार्यालय में पेश होना होगा इसके बाद ही कब्जाधारी का सामान लौटाया जाएगा।

निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने पर होगी कार्रवाई: आयुक्त 
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने साफ किया है कि एम.सी. की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को कृष्णानगर में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया था जिस पर निगम की टीम मौके पर गई और अवैध रूप से किए गए कब्जे को वापस ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!