कैंटर यूनियन विवाद मामला : हवाई फायरिंग के आरोप में 5 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 14 Feb, 2019 09:46 PM

canter union dispute case  5 arrested for air firing

शहर में बीते 12 फरवरी को कैंटर यूनियन विवाद मामले में कसौली चौक में हवाई फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी बाहरी राज्यों से हैं। मामले की जांच कर रहे स्पैशल इंवैस्टीगेशन टीम ने पहले सभी को पूछताछ के...

परवाणु: शहर में बीते 12 फरवरी को कैंटर यूनियन विवाद मामले में कसौली चौक में हवाई फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी बाहरी राज्यों से हैं। मामले की जांच कर रहे स्पैशल इंवैस्टीगेशन टीम ने पहले सभी को पूछताछ के लिए बुलाया और फिर उसके बाद बुधवार देर शाम पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभी तक इस मामले में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों को कसौली कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पंचकूला के रहने वाले हैं सभी आरोपी

जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच करने के लिए गठित टीम ने तोहित अंसारी पुत्र मोहम्मद तसीम निवासी मकान नं. 431 करखमंगोली कालोनी गेट तहसील व जिला पंचकूला हरियाणा, मनवीर पुत्र लखन सिंह निवासी पंचकूला, दिनेश चंद पुत्र राम प्रकाश, शंकी पुत्र हरि राम निवासी पंचकूला हरियाणा व प्रिंस पुत्र सतनाम सिंह निवासी पंचकूला हरियाणा को पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर उसके बाद उन्हें मामले में गिरफ्तार किया।

और गिरफ्तारियां होने की संभावना

इस मामले में अभी कई लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना बनी हुई है। मामले में शहर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भी अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिए जाएंगे आरोपी

डी.एस.पी. परवाणु वीर बहादुर ने कहा कि  हवाई फायरिंग मामले में अभी 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अलावा फुटेज व घटना के दिन मौके पर मौजूद लोगों से भी आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है ताकि मामले में संलिप्त और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!