10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 28 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 60 पदों पर होगी भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2026 03:31 PM

campus interview in palampur

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार अधिकारी (कांगड़ा स्थित धर्मशाला) अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि....

पालमपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार अधिकारी (कांगड़ा स्थित धर्मशाला) अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि परवाणू स्थित 2 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए पालमपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

परवाणू की इन 2 कंपनियों में भरे जाएंगे 60 पद
रोजगार अधिकारी के अनुसार फुजियामा सोलर लिमिटेड (परवाणू) और एमटी ऑटोक्राफ्ट लिमिटेड (परवाणू) द्वारा प्रोडक्शन और प्रोडक्शन ऑप्रेटर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। दोनों कंपनियों में 30-30 पद (कुल 60 पद) अधिसूचित किए गए हैं। यह भर्ती विशेष रूप से केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वेतन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा जिन युवाओं ने फिटर, इलैक्ट्रिकल, इलैक्ट्रॉनिक्स या एमएमवी  ट्रेड में आईटीआई की है, वे भी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है। साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनियों की ओर से 13,500 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को कंपनी के निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी देय होंगी।

उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में होगा इंटरव्यू
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 मार्च को सुबह 11:00 बजे उप-रोजगार कार्यालय, पालमपुर में पहुंचकर सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।

अपने साथ जरूर लाएं ये दस्तावेज
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के लिए आने वाले युवाओं को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है:-

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो।
  • हिमाचली प्रमाण-पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता के सभी मूल प्रमाण-पत्र।
  • बायोडाटा की एक कॉपी।
  • अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि कोई पुराना एक्सपीरियंस हो)।

विभाग द्वारा विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया है कि इस साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आने वाले किसी भी आवेदक को यात्रा भत्ता या अन्य कोई खर्च देय नहीं होगा। उम्मीदवारों को अपने खर्चे पर पहुंचना होगा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!