CM को आंखों में आई यह Problem, IGMC पहुंचे

Edited By Updated: 24 Feb, 2017 08:39 PM

came this problem in cm  s eyes  igmc arrived

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को सुबह करीब सवा 10 बजे चैकअप करवाने आई.जी.एम.सी. पहुंचे।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को सुबह करीब सवा 10 बजे चैकअप करवाने आई.जी.एम.सी. पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी आंखों का इलाज करवाया। मुख्यमंत्री को सुबह के समय आंखों में कुछ दिक्कत आई, ऐसे में वह तुरंत आई.जी.एम.सी. में उपचार के लिए पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को आंखों में एलर्जी की शिकायत थी। जब मुख्यमंत्री आई.जी.एम.सी. पहुंचे तो उन्होंने पर्ची काऊंटर में पर्ची न बनावाकर स्वयं क्योस्क मशीन से पर्ची बनवाई क्योंकि अस्पताल में सरकार ने मशीन लगाने की यह सबसे बड़ी सुविधा प्रदान की है जिसमें कोई भी व्यक्ति स्वयं अपनी पर्ची को बना सकता है, ऐसे में मुख्यमंत्री ने मशीन की चैकिंग के तौर पर स्वयं पर्ची बनाई। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत अच्छी सुविधा है। इससे मरीजों को काफी फायदा हो रहा है। 

एलर्जी के चलते कुछ प्रतिशत धुंधली हुईं आंखें
पर्ची बनाने के बाद मुख्यमंत्री सीधे आईज डिपार्टमैंट में गए। जहां पर आंखों के डाक्टर ने उनका उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार आंखें एलर्जी के चलते कुछ प्रतिशत धुंधली सी पाई गईं। इसके लिए चिकित्सक ने उन्हें दवाइयों आदि का सेवन करने को कहा। मुख्यमंत्री आधे घंटे तक आई.जी.एम.सी. में रुके। जैसे ही चैकअप हुआ तो वह तुरंत वापस चले चले गए। मुख्यमंत्री जैसे ही अस्पताल से बाहर निकले तो 100 मीटर की दूरी पर एक निजी चश्मे की दुकान के पास रुक गए और दुकान में जाकर चश्मे बनवाने का नम्बर दिया फिर उसके बाद घर के लिए रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!