BRO DG Lieutenant जनरल हरपाल सिंह ने किया रोहतांग सुरंग का दौरा

Edited By Ekta, Updated: 25 Sep, 2019 10:03 AM

bro dg lieutenant general harpal singh visit rohtang tunnel

बी.आर.ओ. डी.जी. लैफ्टिनैंट जनरल हरपाल सिंह एकदिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह हवाई सेवा द्वारा रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल पर पहुंचे। उन्होंने रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल में जाकर कार्य का जायजा लिया। नॉर्थ पोर्टल में बन रहे भवनों के निर्माण कार्य का...

मनाली (ब्यूरो): बी.आर.ओ. डी.जी. लैफ्टिनैंट जनरल हरपाल सिंह एकदिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह हवाई सेवा द्वारा रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल पर पहुंचे। उन्होंने रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल में जाकर कार्य का जायजा लिया। नॉर्थ पोर्टल में बन रहे भवनों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। डी.जी. ने सिस्सू में बी.आर.ओ. अधिकारियों संग बैठक आयोजित की। उन्होंने रोहतांग सुरंग के कार्य पर संतोष जताया, साथ ही इलैक्ट्रो मैकेनिकल वर्क को गति देने की बात भी कही। उन्होंने सेरी नाले के हो रहे पानी के रिसाव व निर्माण कार्य की भी अधिकारियों संग समीक्षा ली। उन्होंने सुरंग में काम कर रहे कामगारों का हौसला भी बढ़ाया। 
PunjabKesari

बैठक में डी.जी. सहित बी.आर.ओ. के अधिकारियों, स्ट्रॉबेग, एफकॉन और स्मेक कंपनी के अधिकारियों ने भाग लिया। बी.आर.ओ. रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ इंजीनियर के.पी. पुरशोथमन ने रोहतांग सुरंग में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहतांग सुरंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सुरंग समय पर देश को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सेरी नाले के पास काम युद्धस्तर पर चला हुआ है।

दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डी.के. त्यागी ने भी डी.जी. संग मनाली-लेह मार्ग की चर्चा की। गौर हो कि केंद्र सरकार 25 दिसम्बर को स्वं अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सुरंग का शुभारंभ करना चाहती है। शुभारंभ से पहले अक्तूबर महीने में रक्षा मंत्री भी रोहतांग सुरंग का दौरा करने मनाली आ सकते हैं। बी.आर.ओ. की मानें तो अभी बहुत-सा काम होना शेष है। बैठक में कर्नल प्रेमजीत, प्रशांत अग्रवाल, स्ट्रॅाबेग व एफकॉन के प्रोजैक्ट मैनेजर सुनील त्यागी सहित स्मेक कंपनी के अधिकारी राजेश अरोड़ा और यलसिन ने भी भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!