BJP को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, शिमला में इस दिन होगी कोर कमेटी की बैठक

Edited By Vijay, Updated: 15 Dec, 2019 09:28 PM

bjp will soon get a new state president

प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 18 दिसम्बर को शिमला में आयोजित होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल संभावित नामों पर चर्चा होगी और विस्तृत रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 18 दिसम्बर को शिमला में आयोजित होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल संभावित नामों पर चर्चा होगी और विस्तृत रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव शिमला प्रवास पर आ रहे हैं। सूचना के अनुसार वह 18 दिसम्बर को भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

जेपी नड्डा व सीएम जयराम सहित ये नेता लेंगे बैठक में भाग

इस बैठक में हिमाचल भाजपा कोर कमेटी के सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्र्रेम कुमार धूमल, पूर्व सांसद शांता कुमार, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य नेता भाग लेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव सभी नेताओं और अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दावेदारों से चर्चा करेंगे और तत्पश्चात अपनी रिपोर्ट हाईकमान को देंगे।

विधानसभा शीतकालीन सत्र के चलते रुका मामला

हालांकि संगठनात्मक चुनावी शैड्यूल के तहत 15 दिसम्बर तक प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी थी लेकिन विधानसभा शीतकालीन सत्र के चलते मामला थोड़ा रुक गया है। देखा जाए तो भाजपा के सभी 73 मंडलों और 17 संगठनात्मक जिलों को नए अध्यक्ष मिल चुके हैं। भाजपा संगठनात्मक चुनावों के दौरान रामपुर और ज्वालामुखी मंडलाध्यक्षों की ताजपोशी को लेकर विवाद गरमाया लेकिन अधिकांश पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां हुईं।

सभी का मिला पूरा सहयोग : सत्ती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि उन्हें 9 साल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। कार्यकत्र्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं ने पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपेगी, उसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान भाजपा प्रदेश में सत्ता में आई। लोकसभा चुनावों में जीत मिली। नगर निगम शिमला में पूर्ण बहुमत और वर्तमान में धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में भी जीत मिली।

20 दिसम्बर तक हो जाएगा कार्यकारिणी का गठन

एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। आगामी 20 दिसम्बर तक मंडलों व जिलों की कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। उसके बाद जब भी पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निर्धारित करेगी, उस दिन पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!