CAA को लेकर 7723 बूथों पर BJP चलाएगी जनजागरण अभियान, जानिए कौन कहां रहेगा तैनात

Edited By Vijay, Updated: 11 Jan, 2020 09:31 PM

bjp will conduct public awareness campaign on 7723 booths

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती वं जनजागरण अभियान के प्रदेश प्रभारी राम सिंह ने बताया कि कल पूरे हिमाचल प्रदेश में 7723 बूथों पर नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

शिमला (योगराज): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती वं जनजागरण अभियान के प्रदेश प्रभारी राम सिंह ने बताया कि कल पूरे हिमाचल प्रदेश में 7723 बूथों पर नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज विशेष रूप में पालमपुर में उपस्थित रहेंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल पटनैन में उपस्थित रहेंगे।

सांसद किशन कपूर खनियारा बूथ दादनु, सांसद सुरेश कश्यप बूथ नंबर-109 शामपुर चंडोग तथा बूथ नंबर-112 बागथन, मुख्य सचेतक नरेंद्र ब्रागटा बूथ नंबर-33 टटोली पर रहेंगे। वहीं मंत्रियों में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर दून विधानसभा क्षेत्र, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार सुलह शामरा बूथ नंबर-13, मंत्री वीरेंद्र कंवर बंगाणा बूथ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ग्राम पंचायत जुलारी, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर संधोल में उपस्थित रहेंगे।

विधायकों में नरेंद्र ठाकुर धनेड़, मुलखराज प्रेमी नौरा बूथ नंबर-72, राजेश ठाकुर कड बूथ नंबर-44, बलबीर वर्मा नेरवा बूथ नंबर-52, कमलेश कुमारी बगेड़ा, रीना कुमारी कोटी नेरी बूथ नंबर-37, पवन नैय्यर बूथ नंबर-18, सुरेंद्र शौरी बजौरा के बूथ नंबर-3, हीरालाल तत्तापानी, कर्नल इंदर सिंह बूथ नंबर-84, जवाहर ठाकुर नगवा के बूथ नंबर 119/120, परमजीत सिंह पम्मी बूथ नंबर-46 सैलजा, सुखराम चौधरी पुरुवाला बूथ नंबर-13, बलबीर चौधरी शामा बूथ नंबर-13, सुभाष ठाकुर तरेर, राजिंदर गर्ग बबला बूथ नंबर-79, जेआर कटवाल झंडूता, राकेश जम्वाल देहर, किशोरी लाल सरहर दुराली, विशाल नैहरिया गारी जल, बलबीर चौधरी बूथ नंबर-39 पर रहेंगे। 

बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष में राम कुमार बूथ नंबर-54, मनोहर धीमान बूथ नंबर-36, बलदेव भंडारी बूथ नंबर-102 दुरंग, पुरषोत्तम गुलेरिया वार्ड क्रमांक 10 बूथ, डॉ. डेजी ठाकुर बारात्री, रवि मेहता चढ़ाव कटगह, निहाल चंद केहर बूथ नंबर-80, राज बल्ली बीन धर, चेयरमैन गणेश दत्त ठाकुर बाग, राजीव भारद्वाज बूथ नंबर-3 जसूर, रूपा शर्मा सहल 1 व 2, बलदेव तोमर बूथ नंबर-4 शिलाई, प्रवीण शर्मा अम्ब बूथ नंबर-19, पायल वैद्य अप्पर भगवाहन में उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती बूथ नबंर- 34 जलग्रां ऊना, भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर बूथ नंबर-10 राजगढ़, कृपाल परमार फतेहपुर, राम सिंह मिडिल अखाड़ा बूथ नंबर-48, विनोद कुमार चपरहन, विजय पाल सोहारू बूथ नंबर-26 प्रताप नगर, रतन सिंह पाल अर्की के बूथ नंबर-2, भाजपा प्रदेश सचिव एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल शिमला ग्रामीण के चक्कर, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा बस्सी बूथ नंबर-79 में उपस्थित रहेंगे।

रितु सेठी वार्ड नंबर-12 बूथ नंबर-92, शशि दत्त शर्मा चौपाल बूथ नंबर-53, शशि बाला चिढग़ांव बूथ, कपिल देव सूद जाखू, अजय राणा पुंग, 2017 के प्रत्याशी प्रमोद शर्मा नेरी समरहिल, डॉ. राजेश कश्यप वार्ड नंबर-6 बूथ नंबर-77, केएल ठाकुर बूथ नंबर-7 पंजेहरा, नरेंद्र अत्री अनु वार्ड, विनोद महाजन रल्यानी, इंदु गोस्वामी बूथ नंबर-61 में उपस्थित रहेंगे। जिला के सभी अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चों के सभी प्रदेश अध्यक्ष, जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर 12 तारीख के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!