BJP के नवनियुक्त पदाधिकारियों की शिमला में पहली बैठक, CM जयराम ने की ये अपील

Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2020 08:09 PM

bjp state office bearer meeting in shimla

हिमाचल भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय शिमला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

शिमला (तिलक राज): हिमाचल भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय शिमला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में 15 व 16 मार्च को पांवटा साहिब में होने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी ने संसदीय क्षेत्रों तथा जिलों के दायित्वों का विभाजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि उनसे पूर्ण समय पार्टी को देना अपेक्षित है।
PunjabKesari, BJP State Office Bearer Meeting Image

2022 में भाजपा की सरकार रिपीट करना है लक्ष्य

उन्होंने कहा कि हम सबका लक्ष्य हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। उसके लिए दिन-रात मेहनत करें तथा लगातार प्रवास करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को कोई न कोई संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है, उसको सभी पूरी लगन व निष्ठा से निभाएं। हर बूथ में बैठक में अप्रैल व मई माह में संगठन की मजबूती की दृष्टि से विस्तारक योजना के अंतर्गत विस्तारक निकाले जाएंगे। हर संसदीय क्षेत्र के हर मंडल से 10 कार्यकर्ता दूसरे संसदीय क्षेत्र के मंडलों में जाकर 15 दिन कार्य करेंगे।
PunjabKesari, BJP State Office Bearer Meeting Image

6 अप्रैल को हर बूथ पर मनाए जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस

बैठक में हर बूथ पर 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेदकर जयंती पर समरसता दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अखंड भारत दिवस, 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर शहीद सम्मान दिवस, 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अंत्योदय दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अपना बूथ-सबसे मजबूत योजना को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए भी विस्तृत योजना बनाई गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेशहित व जनहित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि 2022 में मिशन रिपीट के सपने को साकार किया जा सके।
PunjabKesari, BJP State Office Bearer Meeting Image

ये रहे बैठक में मौजूद

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा (पूर्व मंत्री), कृपाल परमार, राम सिंह, पुरुषोत्तम गुलेरिया, संजीव कटवाल, रतन सिंह पाल, कमलेश कुमारी, धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, बिहारी लाल, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट, डॉ. सीमा ठाकुर, वीरेन्द्र चौधरी, जय सिंह, श्रेष्ठा चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रो. राम कुमार, उमेश दत्त, विनोद ठाकुर, अजय राणा, शशि दत्त, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अत्री, करण नंदा, सुमित शर्मा व अमित सूद सहित महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा (बबली), अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष जवाहर शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद राजबली उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!