Himachal: भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने साधा निशाना, बाेले-20 वर्षाें तक सत्ता में नहीं आने वाली सुक्खू सरकार

Edited By Vijay, Updated: 18 Jul, 2025 06:19 PM

bjp state general secretary trilok kapoor

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शुक्रवार को नाहन में प्रैस वार्ता कर प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमले बाेले। त्रिलोक कपूर ने कहा कि अढ़ाई वर्ष पहले झूठ के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम...

नाहन (हितेश): भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शुक्रवार को नाहन में प्रैस वार्ता कर प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमले बाेले। त्रिलोक कपूर ने कहा कि अढ़ाई वर्ष पहले झूठ के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। सरकार से जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। यह सरकार अगले 5 नहीं, बल्कि 20 वर्षाें तक सत्ता में नहीं आने वाली। 

त्रिलोक कपूर ने कहा कि शिमला के बागवान अपनी दुर्दशा पर रो रहे हैं। सरकार ने हाईकोर्ट में बागवानों का कोई पक्ष नहीं रखा। सरकार चाहती तो कुछ समय के लिए सेब के पेड़ कटान मामले में राहत मिल सकती थी। इसी तरह कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को भी उजाड़ने पर भी सरकार तुली है। उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी सवाल किया कि उन्होंने अपने सिरमौर जिले में कितने नए उद्योग स्थापित किए। नए उद्योग लाना तो दूर, कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को भी बंद कर दिया। 

त्रिलोक कपूर ने कहा कि आपदा में केंद्र सरकार प्रदेश की पूरी मदद कर रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं हिमाचल में नुक्सान का जायजा ले चुके हैं। इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर व जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!