Edited By Vijay, Updated: 12 Mar, 2023 05:22 PM

सिरमौर भाजपा ने रविवार को जिला मुख्यालय में सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेना था लेकिन अचानक किन्हीं कारणों से उनका दौरा रद्द हो गया।
नाहन (आशु): सिरमौर भाजपा ने रविवार को जिला मुख्यालय में सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेना था लेकिन अचानक किन्हीं कारणों से उनका दौरा रद्द हो गया। रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप प्रमुख नेता की भूमिका निभाई। रैली में सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने बड़ा चौक में जनसमूह व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सुरेश कश्यप ने कहा कि सुक्खू सरकार लोकप्रिय नहीं बल्कि लॉक प्रिय यानी तालाबंदी करने वाली सरकार बनकर रह गई है। सत्ता में आते ही सरकार ने पूर्व भाजपा शासन में जनहित में खोले गए 600 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया। जिला में भी 69 संस्थान बंद किए गए, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। जरूरत पड़ी तो इन संस्थानों को पुन: खुलवाने के लिए अदालत का भी दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद से विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, शिलाई से पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
रैली में जिला परिषद सदस्य सीमा कन्याल, कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, भाजपा नेता नारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, बीडीसी सदस्य अनिता शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, प्रताप ठाकुर, किशन कांत शर्मा, पवन चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here