उपलब्धियों से भरा पड़ा है भाजपा सरकार का कार्यकाल : वीरेंद्र कंवर

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Jan, 2022 03:02 PM

bjp government s tenure is full of achievements virendra kanwar

हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने भ्यांबी में स्थित माता भीमा काली मंदिर से माथा टेक एक महीने तक चलने वाले संपर्क से समर्थन यात्रा का आगाज किया। हालांकि इस दौरान भारी बारिश भी लगी रही

ऊना (अमित शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने भ्यांबी में स्थित माता भीमा काली मंदिर से माथा टेक एक महीने तक चलने वाले संपर्क से समर्थन यात्रा का आगाज किया। हालांकि इस दौरान भारी बारिश भी लगी रही, लेकिन कृषि मंत्री और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने इस मौसम में हरगांव स्तर तक पहुंचने की अपनी मुहिम को शुरू करते हुए प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। 

हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अनेकों उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्ही उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने भी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कुटलैहड़ मंडल भाजपा ने यह तय किया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की दिन माता भीमा काली के मंदिर से जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

जिसके तहत आज भारी बारिश के बीच पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में कौन-कौन से बड़े काम हुए और कहां लोगों को व्यक्तिगत रुप से लाभ पहुंचाने के लिए योजना को मूर्त रूप दिया गया, किसे किसान सम्मान मिला, किसे मकान मिला और किसे गैस का सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया, यह सभी चीजें ग्रामीण स्तर तक लोगों को बताई जाएगी। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के 4 साल का कार्यकाल बेहतरीन रहा है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क यात्रा करीब एक माह तक चलेगी, इस यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में नए कामों का शिलान्यास किया जाएगा वहीं मुकम्मल हो चुकी विकास योजनाओं का लोकार्पण भी साथ साथ होता रहेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!