BJP के मुख्य प्रवक्ता बोले-पर्दे के पीछे गंदी राजनीति कर रहे कांग्रेस नेता

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2018 05:43 PM

bjp chief spokesman target the congress leader

हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर पर्दे के पीछे रहकर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बद्दी हत्याकांड के लिए आर.एस.एस. नेता को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर पर्दे के पीछे रहकर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बद्दी हत्याकांड के लिए आर.एस.एस. नेता को जिम्मेदार ठहराना गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने जारी बयान में कहा कि बद्दी में 2 परिवारों की आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों परिवार ही कांग्रेसी विचारधारा से संबंध रखते हैं।


कांग्रेस के सत्ता में रहते हिमाचल बना अपराध का गढ़
उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए हिमाचल प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष, 2012 में प्रदेश में केवल 12,000 एफ .आई.आर. दर्ज की गई थीं जबकि कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान यह संख्या बढ़कर 17,500 हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकाल में पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जाता रहा।


मात्र 4 महीने की भाजपा सरकार में नहीं हुए अवैध कब्जे
अवैध कब्जों के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को कोसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मात्र 4 महीने की भाजपा सरकार में अवैध कब्जे नहीं हुए हैं। अब जब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर इन अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है तो कांग्रेस नेता बौखलाहट में सरकार के विरुद्ध अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंतर्कलह चरम सीमा पर है। इस कारण आपसी लड़ाई से ध्यान हटाने के लिए जनता का ध्यान बांटने के लिए ऐसी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के समय में कानून व्यवस्था की स्थिति को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जिसका परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!