BJP का अनोखा प्रदर्शन, CM व उद्योग मंत्री के हाथों में थमाए कटोरे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jun, 2017 10:17 PM

bjp  s unique performance  bowls caught in the hands of cm and industry minister

बी.बी.एन. के अफसरों पर चंदा उगाही करने पर गिरी सी.बी.आई. की गाज के बाद दून भाजपा मंडल ने अनोखा प्रयोग करके आज कांग्रेस के लिए धन जुटाया।

मानपुरा: बी.बी.एन. के अफसरों पर चंदा उगाही करने पर गिरी सी.बी.आई. की गाज के बाद दून भाजपा मंडल ने अनोखा प्रयोग करके आज कांग्रेस के लिए धन जुटाया। दून भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता रविवार को साई रोड बद्दी में एकत्रित हुए। उसके बाद समस्त कार्यकर्ताओं ने दुकान-दुकान जाकर धन एकत्रित किया। धन एकत्रित करने के लिए बाकायदा एक बैनर लगाया गया था जिसमें बाकायदा लिखा था कि यह पैसा सी.एम. के वकीलों की फीस, उद्योगमंत्री एवं कांग्रेस के संपूर्ण विकास के लिए एकत्रित किया जा रहा है। निवेदनकर्ता के रूप में बी.बी.एन. के समस्त सरकारी कार्यालयों के नाम से आग्रह किया हुआ था। 
 

PunjabKesari

बैनरों पर बने चित्रों में सी.एम.-उद्योग मंत्री के हाथों में कटोरे
बद्दी में हर रविवार लगने वाले बिग संडे बाजार में खरीददारी करने आने वाला हर राहगीर व्यस्त रोटरी चौक पर रुकता नजर आया। लोग हैरानी जताकर अपनी जिज्ञासा को शांत कर रहे थे कि आखिर भाजपा अपनी विरोधी पार्टी के लिए विकास के लिए चंदा एकत्रित क्यों कर रही है। बैनरों पर बने चित्रों में सी.एम. व उद्योग मंत्री के हाथों में कटोरे पकड़ा रखे थे तथा दे दाता के नाम तुझको अल्लाह रखे लिखा हुआ था। बैनरों पर सी.एम. का नाम लिखने पर भी सी.आई.डी. व स्थानीय पुलिस कुछ नहीं कर पाई और भाजपा कार्यकर्ता सरेआम सरकारी रेन शैल्टर में नुक्कड़ सभा करके आराम से चले गए। 

उद्यमियों से उगाही करवा रही सरकार 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत शर्मा ने आरोप जड़ा कि सी.एम. के केसों की वकीलों की भारी-भरकम फीस जुटाने के लिए सरकार बी.बी.एन. के अधिकारियों पर जबरन दबाव बनाकर उद्यमियों से उगाही करवा रही है। जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर ने कहा कि आरोपी अधिकारी ने पूछताछ में एक प्रभावशाली मंत्री की पत्नी, सी.एम. के विशेष सचिव व अन्य स्टाफ का नाम उगला है यानी यहां से जबरन चंदा उगाही करवाई जा रही थी। 

चंदा उगाही के लिए किया जा रहा प्रेरित 
औद्योगिक प्रकोष्ठ के राज्य सह संयोजक एडवोकेट सुमित शर्मा ने कहा कि आज उद्योग के साथ-साथ आबकारी विभाग व ड्रग कंट्रोलर विभाग को चंदा उगाही के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता हंसराज चंदेल व निवेश प्रकोष्ठ के संयोजक लोकेश दत्ता ने कहा कि बद्दी के कारखानों की सी.एस.आर. से ऊना जिले के हरोली में जिम खोले जा रहे हैं, वहीं कई अन्य सामग्री भी यहां से भेजी जा रही है। इस दौरान प्रदेश सदस्य डी.आर. चंदेल, जिला सचिव बलविंद्र ठाकुर व हंसराज चंदेल आदि नेता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!