Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2025 07:07 PM

अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बुधवार दोपहर काे लंगयाणा मोड़ पर हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अम्ब (अश्विनी): अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बुधवार दोपहर काे लंगयाणा मोड़ पर हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक को तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब ज्वार की ओर से आ रही एक बाइक लंगयाणा मोड़ पर हाईवे से लिंक रोड की ओर मुड़ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। इस टक्कर में बाइक सवार शोभित धीमान (19) पुत्र सुशील कुमार, निवासी लाहड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक