चिंतपूर्णी में खो गई 12 साल की लड़की, पुलिस ने ऐसे किया परिवार के हवाले

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Aug, 2024 01:40 PM

bharwai chintapurni police girl searched

चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में सप्तमी के दिन रात 10 बजे के करीब जालंधर पंजाब से आई 12 साल की लड़की चिंतपूर्णी मन्दिर में माथा टेकने के दौरान अपने परिवार वालों से अलग हो गई।

भरवाईं (जुगल): चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में सप्तमी के दिन रात 10 बजे के करीब जालंधर पंजाब से आई 12 साल की लड़की चिंतपूर्णी मन्दिर में माथा टेकने के दौरान अपने परिवार वालों से अलग हो गई। भीड़ के चलते लड़की अपने परिवार वालों को नहीं ढूंढ पाई जबकि दूसरी तरफ लड़की के परिवार अपनी लड़की के गुम हो जाने को लेकर काफी परेशान हुए।

उन्होंने लड़की को बाज़ार में मन्दिर में सब जगह ढूंढा लेकिन उन्हें लड़की का कोई अता पता नहीं चला जिसके बाद उन्होंने लड़की के गुम होने की एनाऊंसमैंट मंदिर कंट्रोल रूम में करवाई लेकिन इसके बाद लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली लेकिन जब चिंतपूर्णी थाना के एएसआई महेंद्र सोनी को इस बारे जानकारी मिली तो उन्होंने तुरन्त कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय बाद लड़की को ढूंढ निकाला और जिसे थाना में लाकर उसके साथ आए परिवार के सदस्यों को थाना में बुलाकर लड़की को परिवार वालों के हवाले कर दिया। एएसआई महेंद्र सोनी ने बताया कि उन्हें ये जानकारी मिली थी कि कोई लड़की जो भीड़ में अपने रिश्तेदारों से बिछुड़ गई है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को ढूंढ निकाला।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!