Solan: नालागढ़ में नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Nov, 2025 10:21 PM

bbn drug addiction youth death

नालागढ़ में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ के वार्ड नंबर 8 में एक युवक के टॉयलेट में अचेत अवस्था में पडे़ होने की सूचना मिलने पर एएसआई जसविन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बीबीएन (शेर सिंह): नालागढ़ में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ के वार्ड नंबर 8 में एक युवक के टॉयलेट में अचेत अवस्था में पडे़ होने की सूचना मिलने पर एएसआई जसविन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर संतोष कुमार (22) निवासी रामशहर जिला सोलन टॉयलेट के अंदर मृत अवस्था में पाया गया। टॉयलेट के अंदर उसके पास सिरिंज, सुई तथा एक दवा की स्ट्रिप बरामद हुई। मृतक की दाहिनी बाजू पर इंजैक्शन का निशान पाया गया। कमरे में रहने वाले पृथ्वी चंद व पंकज ने बताया कि वह रात्रि को कमरे में अकेला ठहरा था और नशा करता था।

सुबह टॉयलेट अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर खोला गया तो मृतक अचेत अवस्था में मिला। मृतक के पिता ने भी पुष्टि की है कि उनका बेटा नशे का आदी था और उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है। मौके से बरामद वस्तुओं को सील कर कब्जे में लिया गया तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा व रक्त के नमूने संरक्षित किए गए हैं। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!