बावा का सुक्खू पर बड़ा हमला, बोले-राहुल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को दिया करारा जवाब

Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2018 08:47 PM

bawa big attack on sukhu said rahul gave retort to congress state president

टक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रैड्डी को कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर...

सोलन (नरेश): इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रैड्डी को कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर उन्हें कड़ा संदेश दिया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रैड्डी हैं और कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा इंटक के अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति अवैध है क्योंकि इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अगस्त, 2020 तक उन्हें इंटक का प्रदेश अध्यक्ष करार दिया है।


सुक्खू को नहीं था इंटक अध्यक्ष को हटाने का अधिकार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने गैर-कानूनी तरीके से उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर बबलू पंडित की नियुक्ति की थी क्योंकि इंटक के संविधान के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को इंटक अध्यक्ष को हटाने का अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने डा. जी. संजीवा रैड्डी के इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष होने पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम में इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्थान मिलने से लगता है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को अब सभी सवालों का जवाब मिल गया है।


22 जुलाई को ऊना में होगी बैठक
उन्होंने कहा कि इंटक राज्य कार्यसमिति की 22 जुलाई को ऊना में बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई बयानबाजी और गैर-कानूनी तरीके से अध्यक्ष की की गई नियुक्ति को लेकर चर्चा होगी तथा रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए काम करने चाहिए लेकिन उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांगे्रस कमजोर हो रही है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इंटक अध्यक्ष हरदीप बावा को हटाकर बबलू पंडित को अध्यक्ष बना दिया था तब से लेकर बावा व सुक्खू के बीच में तलवारें तनी हुई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!