हिमाचली बेटी बलजीत कौर की एक और उपलब्धि, नेपाल की लोबुशे चोटी पर फहराया तिरंगा

Edited By Vijay, Updated: 11 May, 2024 12:48 PM

baljit kaur hoisted the national flag on nepal s highest peak

अगर मन में ठान लिया जाए तो कठिन से कठिन कार्य में अवश्य कामयाबी हासिल की जा सकती है। कुछ ऐसा ही हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर ने कर दिखाया है। बलजीत कौर ने नेपाल की चोटी माऊंट लोबुशे ईस्ट पर तिरंगा फहराकर एक और उपलब्धि अपने...

कुनिहार (नेगी): अगर मन में ठान लिया जाए तो कठिन से कठिन कार्य में अवश्य कामयाबी हासिल की जा सकती है। कुछ ऐसा ही हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर ने कर दिखाया है। बलजीत कौर ने नेपाल की  चोटी माऊंट लोबुशे ईस्ट पर तिरंगा फहराकर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसकी जानकारी स्वयं बलजीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा है कि आप सभी की दुआओं और प्यार से मैंने यह चोटी फतह की है। इस माऊंट लोबुशे ईस्ट चोटी की ऊंचाई 6119 मीटर है। बलजीत कौर नेपाली समयानुसार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर इस चोटी पर पहुंची। बलजीत कौर के साथ कर्मा शेरपा भी इस अभियान में उनके साथ रहे।
PunjabKesari

पुरानी साथी सविता कांसल को किया याद
बलजीत कौर ने अपने चढ़ाई के दौरान अपनी पुरानी साथी दिवंगत सविता कांसल को याद किया। उन्होंने सविता कांसल का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हां, हम चढ़ गए। हे बड्डी, क्या तुम्हें याद है कि हम माऊंट एवरैस्ट पर जाने से पहले 2021 में माऊंट लोबुशे ईस्ट पर चढ़े थे। यहां देखों आज हम दोनों हैं, लेकिन इस बार रास्ते में बहुत बर्फ है, जिससे इस खूबसूरत चोटी पर चढ़ना बहुत मुश्किल है। मैं रास्ते में कई बार फिसल गई, लेकिन यह बहुत मजेदार था। आशा है कि तुम स्वर्ग से सब कुछ देख रही हो। तुम्हें बहुत याद करती हूं और तुमसे प्यार करती हूं। मैं अपने किए गए हर वादे को कभी नहीं भूलूंगी और हमेशा उस पर ध्यान केंद्रित करूंगी। हमारे सपने पूरे होंगे।

एक माह के भीतर चढ़ चुकी है 5 चोटियां
सोलन जिला के ममलीग गांव की रहने वाली पर्वतारोही बलजीत कौर आज तक बहुत से पर्वतों की चढ़ाई कर तिरंगे को फहरा चुकी है। बलजीत कौर के नाम कई उपलब्धियां हैं। बलजीत कौर ने एक माह के भीतर ही वर्ष 2022 में लगातार 5 चोटियों की चढ़ाई की थी। गौरतलब है कि वर्ष 2023 अप्रैल में ही भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर का नेपाल की छोटी माऊंट अन्नपूर्णा कैंप से लापता होने का समाचार भी मिला था, जिसके चलते संपूर्ण भारत में उक्त पर्वतारोही की सलामती को लेकर प्रार्थना की गई। अगले ही दिन बलजीत कौर को रैस्क्यू टीम द्वारा रैस्क्यू किया गया था। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!