नाहन के माजरा में बनेगा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शिलान्यास

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2022 11:22 PM

astroturf hockey ground to be built in majra

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि खेलों में हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे एस्ट्रोटर्फ...

नाहन (ब्यूरो): केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि खेलों में हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय ढांचा तैयार किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।  न्होंने कहा कि पिछले 1 साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने देशभर में करीब 450 कोच नियुक्त किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा हर राज्य में नैशनल सैंटर ऑफ एक्सीलैंस बनाया जा रहा है। खेलो इंडिया अभियान के तहत एक हजार एकैडमी भी स्थापित की जा रही हंै। कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक राजीव ङ्क्षबदल समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। 

हिमाचल में होगा मिशन रिपीट 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में मिशन रिपीट का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने हिमाचल में शानदार कार्य किया है। जिस तरीके से हाल ही में देश के 4 राज्यों में भाजपा रिपीट हुई है उसी तरह हिमाचल में भी एक बार फिर से जयराम सरकार रिपीट होने वाली है।

कुछ लोग समाज में पैदा करना चाहते हैं तनाव 
धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगने के मामले में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग समाज में तनाव पैदा करना चाहते हैं। जिनके  रिश्ते उन नेताओं के साथ भी हो सकते हैं जिनके लिए राष्ट्र बाद में और राजनीति पहले है। हिमाचल पुलिस मामले में गहराई में जाकर जांच करे और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। हिमाचल में अशान्ति फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली के बाद पंजाब के लोगों को भी झूठे वायदे कर ठगा गया
खालिस्तान के झंडे मामले में मनीष सिसौदिया के ट्वीट को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि चाहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हों या फिर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया उनके द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली के बाद अब पंजाब के लोग भी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। दिल्ली के बाद पंजाब के लोगों को भी आम आदमी पार्टी द्वारा झूठे वायदे कर ठगा गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!