कांग्रेस हाईकमान ने आशा कुमारी को नालागढ़ उपचुनाव के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2024 04:58 PM

asha kumari appointed senior observer for nalagarh by election

प्रदेश के 3 विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान भी हरकत में आ गया है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने उपचुनाव को लेकर ऑब्जर्वर और समन्वयक नियुक्त किए हैं।

शिमला (राक्टा): प्रदेश के 3 विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान भी हरकत में आ गया है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने उपचुनाव को लेकर ऑब्जर्वर और समन्वयक नियुक्त किए हैं। इसके तहत कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूर्व मंत्री आशा कुमारी काे नालागढ़ उपचुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया, जबकि चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की को सह पर्यवेक्षक लगाया गया है।

9 सह समन्वयक किए नियुक्त
इसी तरह नालागढ़ के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 9 सह समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इनमें दयाल प्यारी, यदोपति ठाकुर, अरुण शर्मा, इकबाल मोहम्मद, रमेश चौहान, रमेश ठाकुर, मोहन मेहता, मुकेश शर्मा व पवन चौहान शामिल हैं। इसके साथ ही देहरा के लिए कांग्रेस नेत्री डा. कोटा नीलिमा को पर्यवेक्षक और अजय महाजन व देवेंद्र सिंह जग्गी को पीसीसी सह समन्वयक लगाया गया है। इसी तरह हरियाणा से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता कुलदीप वत्स को हमीरपुर उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक और अनीता वर्मा को पीसीसी सह समन्वयक लगाया गया है। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने वीरवार को इस संबंध में सूची जारी की है।

3 मंत्री बनाए चुनाव प्रभारी
प्रदेश कांग्रेस की तरफ से 3 मंत्रियों कृषि मंत्री चंद्र कुमार को देहरा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को नालागढ़ और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को हमीरपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही कुछ अन्य नेताओं को भी जल्द जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!