Edited By kirti, Updated: 15 Oct, 2019 04:43 PM
राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर मतियाना के नजदीक नरैल में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां रात 3:30 बजे के करीब एक सेब से लदा ट्रक (hp 67A5147) गहरी खाई में लुढ़क गया। जिसमें 2 लोग सवार थे और जिसमें एक की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो...
शिमला(योगराज/सुरेश): राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर मतियाना के नजदीक नरैल में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां रात 3:30 बजे के करीब एक सेब से लदा ट्रक (hp 67A5147) गहरी खाई में लुढ़क गया। जिसमें 2 लोग सवार थे और जिसमें एक की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे ठियोग के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की शिनाख्त जिला हमीरपुर के बिझड़ी के कड़ाह गांव निवासी मदन कुमार पुत्र प्रेम चंद के रूप में हुई है। घायल का नाम अजय है। हादसा शिमला जिला के ठियोग देवी मोड पर हुआ। जहां एक सेब से भरा ट्रक खदराला से देहली जा रहा था।
जिसके साथ यह हादसा हुआ। हालांकि इस जगह पर सड़क काफी चौड़ी है लेकिन ट्रक सड़क के दूसरी तरफ से पैराफिट को तोड़ता हुआ खाई में जा समाया। ट्रक तकरीबन 200 मीटर नीचे गया और चालक मौके पर ही मर गया। ट्रक में रखी सेब की पेटियों की धज्जियां उड़ गई और गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए और सेब नालियों में बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही मतियाना चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों लोगों की पहचान कर उनके परिजनों को इस हादसे की सूचना दी।ओर घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई। सेब से लदा ये ट्रक दिल्ली जा रहा था।