Edited By Updated: 03 Dec, 2016 01:53 AM
जयसिंहपुर के अनमोल भाटिया पुत्र रविन्द्र भाटिया ने नेवी में लैफ्टिनैंट का पद हासिल करके प्रदेश में जयसिंहपुर का नाम रोशन करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा दी है।
जयसिंहपुर: जयसिंहपुर के अनमोल भाटिया पुत्र रविन्द्र भाटिया ने नेवी में लैफ्टिनैंट का पद हासिल करके प्रदेश में जयसिंहपुर का नाम रोशन करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा दी है। अनमोल को आई.एम.ए. अजेमला में ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय स्तर पर प्रैजीडैंट गोल्ड मैडल से भी नवाजा गया है।
अनमोल के पिता रविन्द्र भाटिया जयसिंहपुर में कपड़े का व्यवसाय करते हैं और माता सुनीता गृहिणी हैं। अनमोल की प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर से और जमा दो तक की शिक्षा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर से हुई। उसके बाद आई.एन.ए. केरल में कठिन प्रशिक्षण उपरांत भारतीय नौसेना में बतौर अधिकारी अपना नाम सुनहरी अक्षरों में दर्ज करवाया।
पासिंग आऊट परेड के समय सेना के उच्चाधिकारियों और जवानों के बीच उनके माता-पिता ने उपस्थित होकर भारतीय संविधान के अनुरूप रस्म अदायगी की। अनमोल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता की प्रेरणा व अध्यापकों के मार्गदर्शन को देते हैं।