चुनावी तैयारियों का जायजा लेने 23 को हिमाचल आएंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश(Video)

Edited By Ekta, Updated: 13 Dec, 2018 05:00 PM

पांच राज्यों में मिली हार के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। हिमाचल में चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरने के लिए 23...

शिमला (योगराज): पांच राज्यों में मिली हार के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। हिमाचल में चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरने के लिए 23 दिसंबर को सोलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल आ रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन 23 दिसंबर को सोलन में होने जा रहा है जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शिमला के चक्कर भाजपा कार्यालय दीप कमल में भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक की जिसमें सोलन में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। 

पांच राज्य के चुनावों में कांग्रेस जीत कर भी हारी

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को लेकर विशेष रूप से मंडी संसदीय क्षेत्र से 215 विस्तारक लगाए गए हैं जो सभी अपना-अपना मतदाता सूची का पन्ना लेकर सम्मेलन में आएंगे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पांच राज्य के चुनावों में कांग्रेस जीत कर भी हारी है और भाजपा हार कर भी जीती है। भाजपा ने राजस्थान व मध्यप्रदेश में कांग्रेस को कांटे की टक्कर दी है। वह आज भी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित कार्यकर्ता है। कांग्रेस पार्टी केवल परिवार की पार्टी है और भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांग्रेस ने मतदाताओं को गुमराह करके वोट लिए उनकी कथनी और करनी में फर्क है। प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि सोलन में होने वाला सम्मेलन एेतिहासिक होने वाला है। 

20 दिसम्बर को होगी सम्मेलन को लेकर समीक्षा बैठक

भाजपा बूथ स्तर का राजनीतिक संगठन है और पन्ना प्रमुख के माध्यम से हर बूथ पर भाजपा सक्रिय कार्य करना प्रारंभ करेगी। कार्यकर्ता की अथक मेहनत से ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता धरातल पर काम कर रहे है और मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन अपने आप मे ही एतिहासिक व पूर्ण रूप से सफल रहा। इसी प्रकार से सोलन में शिमला संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन भी सफल व एतिहासिक होगा। शिमला संसदीय क्षेत्र में भाजपा का कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है और जिस प्रकार से विधान सभा चुनावों में भाजपा ने इस क्षेत्र में अच्छी बढत बनाई थी। उसी ऊर्जा से हर कार्यक्रम के लिए भाजपा का कार्यकर्ता कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बूथ तक पहुंचाएगा। सम्मेलन को लेकर समीक्षा बैठक 20 दिसम्बर को होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!