Edited By Ekta, Updated: 02 Apr, 2019 05:36 PM
इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा है कि इंटक के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं है जो लोग खुद को इंटक का अध्यक्ष बता रहे हैं आज वे कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। बाबा ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर...
शिमला (योगराज): इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा है कि इंटक के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं है जो लोग खुद को इंटक का अध्यक्ष बता रहे हैं आज वे कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। बाबा ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष रहते समय इंटक के समांतर एक अलग से कार्यकारिणी का गठन कर उसे इंटक का नाम दिया था जबकि उस कार्यकारिणी की ना तो प्रदेश सरकार, न हीं कांग्रेस पार्टी से और ना ही 148 ट्रेड यूनियनों से कोई मान्यता है।
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी को भी ये लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मानते थे आज वेे कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य है और उन्होंने मुुुझे भी अपनी टीम में राष्ट्रीय सचिव से राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव बनाया है। पिछले कुछ समय में लोगों को गुमराह करने व ट्रेड यूनियनों के आंदोलन को खराब करने और अपने राजनीतिक फायदे के लिए कुछ लोग इंटक से जुड़े लेकिन अब सच्चाई सबके सामने आ गई है। ये बात इंटक प्रदेशाध्यक्ष ने शिमला में आयोजित इंटक की 100वीं बैठक में कही।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की 100वीं राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित की गई जिसमें इंटक से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया और अगामी प्रस्तावों पर चर्चा कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मंजूरी के लिए भेजा गया। बावा ने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई दिहाड़ी को निजी क्षेत्र के मजदूरों को भी लागू कर के की मांग की। इंटक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने के लिए व हरदीप सिंह को कामगार कल्याण बोर्ड का गैर-सरकारी सदस्य बनाने के लिए धन्यवाद किया और कामगार कल्याण बोर्ड की स्कीमों को गति देने की मांग की।