कृषि क्षेत्र में हिमाचल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, PM Modi के हाथों कार्नाटक मिला ये पुरस्कार

Edited By Vijay, Updated: 02 Jan, 2020 10:56 PM

agricultural work award

कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि विभाग को कृषि कर्मण्य पुरस्कार 2016-17 प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से दिया गया है, जिसमें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है।

शिमला (ब्यूरो): कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि विभाग को कृषि कर्मण्य पुरस्कार 2016-17 प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से दिया गया है, जिसमें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, प्रधान सचिव कृषि ओंकार चंद शर्मा और निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार कौंडल ने वीरवार को कर्नाटक के टुमकुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खाद्यान्न उत्पादन में इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों तक तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाने में सरकार सफल रही है, जिस कारण खाद्यान्न उत्पादन में बढ़ौतरी हुई है। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और प्रधान सचिव कृषि ओंकार चंद शर्मा ने भी इस उपलब्धि के लिए विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

कृषि विभाग के निदेशक डॉ. राकेश कुमार कौंडल ने कहा कि वर्ष, 2016-17 में प्रदेश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 1562-73 लाख टन हुआ। इसके अलावा विभाग ने पॉलीहाऊस खेती, फसल विविधीकरण, सूक्ष्म सिंचाई, प्राकृतिक खेती, सिंचाई सुविधाओं, यंत्रीकरण और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में भी सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रहीं महत्वाकांक्षी योजनाओं को किसानों ने जमीनी स्तर पर अपनाया है, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।

उल्लेखनीय है कि कृषि कर्मण्य पुरस्कार वर्ष 2010-11 से कृषि मंत्रालय द्वारा धान, गेहूं, मोटे अनाज, दालों और कुल खाद्यान्न के उत्पादन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत करने के लिए शुरू किया गया है। इससे पहले भी कृषि विभाग को वर्ष, 2011-12 में गेहूं उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने और वर्ष, 2014-15 व 2015-16 में भी खाद्यान्न उत्पादन में सराहनीय बढ़ौतरी के लिए कृषि कर्मण्य पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!