Mandi: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी काेर्ट में पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Edited By Vijay, Updated: 06 Nov, 2025 10:16 PM

accused of molested minor girl sent to judicial custody

सुंदरनगर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को वीरवार शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को वीरवार शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में शहर में तनाव के बाद सुंदरनगर थाना में कुल 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से एक एफआईआर आरोपी की तरफ से और 2 नाबालिगा के परिजनों की तरफ से दर्ज की गई हैं। गौरतलब है कि बुधवार शाम को नाबालिगा का पीछा करने के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति की भीड़ द्वारा पिटाई और मुंह काला करने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। मामला तब तनावपूर्ण हो गया जब आरोपी को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद समुदाय विशेष के लोग थाने पहुंच गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। संभावित सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस ने थाने के गेट बंद कर दिए और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। इस दौरान पीड़ित नाबालिगा के पक्ष में सैंकड़ों लोग थाने के बाहर जुटकर बुधवार देर रात करीब 12 बजे तक न्याय को लेकर नारेबाजी करते रहे। डीएसपी भारत भूषण ने इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज होने और नाबालिगा से छेड़छाड़ के आरोपी को न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजने की पुष्टि की है।

ये हैं दोनों पक्षों के आरोप
छेड़छाड़ के आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने और मुंह काला करने का आरोप लगाया है। उधर, नाबालिग लड़की की माता के अनुसार उसकी 13 वर्षीय बेटी जो एक स्थानीय निजी स्कूल में पढ़ाई करती है, रोजाना ट्यूशन जाती है। आरोप हैं कि आरोपी कुछ दिनों से फॉर्च्यूनर गाड़ी से उसका पीछा कर रहा था और रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था। मंगलवार शाम को उसने उनकी लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाने की भी कोशिश की थी। लड़की के पिता ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी ने उनकी बेटी को गाड़ी में अगवा करने का प्रयास किया और बुधवार शाम उनके घर तक पहुंच गया। जब उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई तो आरोपी उनसे गाली-गलौच और मारपीट करने पर उतर आया। आरोप हैं कि जब वह बेटी की शिकायत लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करवा रहा था, तभी आरोपी के साथी जांच अधिकारी के कक्ष में घुस आए और उसे धमकाते हुए मारपीट करने लगे। इन्होंने आरोपी से अपनी जान को खतरा बताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!