चंबा में बस के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, 9 घायल, CM ने जताया दुख

Edited By Prashar, Updated: 10 Mar, 2021 05:40 PM

accident in chamba

चम्बा-भंजराड़ू मार्ग पर कालोनी मोड़ के पास बुधवार सुबह एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल...

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा-भंजराड़ू मार्ग पर कालोनी मोड़ के पास बुधवार सुबह एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर किया गया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। एक घायल महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चम्बा से टांडा रैफर किया गया है। बुधवार को निजी बस (एचपी 73ए-1316) सुबह करीब 10 बजे बौंदेड़ी से चम्बा की तरफ जा रही थी। बस में 18 लोग सवार थे। जब बस कालोनी मोड़ के निकट पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
PunjabKesari

तस्वीरों में देखने से पता चलता है कि हादसा काफी भंयकर रहा है। खाई में गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सबसे पहले घायलों को घटनास्थल से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। हादसे के बाद मौके का मंजर काफी भयावह था। जो भी घटनास्थल पर पहुंचा, मंजर देख उसकी रूह कांप गई।
PunjabKesari

हादसे के कारणों की होगी जांच : डीसी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीसी दुनी चंद राणा, एसपी अरुल कुमार, आरटीओ ओंकार सिंह, पथ परिवहन निगम के आरएम राजन जम्वाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 20-20 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान कर दी गई है जबकि घायलों को 5-5 हजार की राशि दी गई है।

सूचना मिलते ही शिमला से तीसा रवाना हुए विस उपाध्यक्ष

बस हादसे पर विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ. हंसराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव के कार्य शुरू किया। इस बस हादसे में 9 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हुई है जबकि 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तीसा सिविल अस्पताल से पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल काॅलेज व अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही वह शिमला से तीसा के लिए रवाना हो गए ताकि शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में हर सम्भव मदद दी जा सके और उपचाराधीन घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री  जयराम व सांसद किशन कपूर ने दुर्घटना पर जताया शोक

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  बस दुर्घटना में 9 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए नौ लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है जबकि घायलों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं लोकसभा सांसद किशन कपूर ने भी बस हादसे पर गहरा शोक जताया है।

मृतकों की सूची

  1. गोबिन्द सिंह (28)पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव ननोड़ा तहसील चुराह जिला चम्बा (चालक)।
  2. दिशा (30) पत्नी जन्म सिंह निवासी गांव मंगली डाकघर भौड़ास तहसील चुराह जिला चम्बा।
  3. खेम सिंह (30) पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव भटारी डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा।
  4. भागदेई (55) पत्नी ऊमेदा निवासी गांव चुहाड़ डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह जिला चम्बा।
  5. उमेदा (58) पुत्र हरदियाल निवासी गांव चुहाड़ डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह जिला चम्बा।
  6. चमन सिंह (25) पुत्र निवासी निवासी सिंघ गांव व डाकघर झज्जाकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा।
  7. ध्यान सिंह (42) पुत्र महाजन निवासी गांव गलियास डाकघर बैरागढ़ तहसील चुराह जिला चम्बा।
  8. पुन्नी देवी (35) पत्नी तिलक राज निवासी गांव व डाकघर बौंदेड़ी तहसील चुराह जिला चम्बा।
  9. सिंघ (42) पुत्र दसरावण गांव निवासी गलियास डाकघर बैरागढ़ तहसील चुराह जिला चम्बा।

घायलों की सूची

  1. हुमदेई (31) पत्नी रूप सिंह निवासी गांव प्रितमास डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा।
  2. हेम राज (25) पुत्र आलम निवासी गांव भड़ोगा जिला चम्बा।
  3. विशान्त उर्फ बन्टू (25) पुत्र बज्र सिंह निवासी गांव सजेड़ जिला चम्बा।
  4. लीला देवी (21) पुत्री देवी राम निवासी गांव कियोड़ा डाकघर बौंदेड़ी तहसील चुराह जिला चम्बा।
  5. अर्जुन (52) पुत्र डलकू राम निवासी गांव सरोल तहसील व जिला चम्बा।
  6. दखणी (25) पत्नी खेम राज निवासी गांव प्रीतमास डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा।
  7. देस राज (30) पुत्र ध्यान सिंह गांव गलूआ तहसील चुराह जिला चम्बा।
  8. दाखो (45) पत्नी बोध राज निवासी गांव शिरी डाकघर बैरागढ़ तहसील चुराह जिला चम्बा।
  9. आयोध्या कुमार (42) पुत्र गडबहादुर निवासी धनलेई जिला चम्बा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!