Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2023 06:00 PM

अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते कुठेड़ा-खैरला में हुई सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अम्ब (अश्विनी): अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते कुठेड़ा-खैरला में हुई सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सायं ज्वालाजी से रेलवे स्टेशन अम्ब की तरफ आ रहे टैम्पो का चालक कुठेड़ा-खैरला में तीखे मोड़ पर उतराई में गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और टैम्पो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस का कहना है कि टैम्पो में 16 लोग सवार थे।
सड़क हादसे में टैम्पो में सवार रीना देवी (37) पत्नी राकेश निवासी मोहनपुरा कोटपुतली, कैलाश (54) पुत्र कन्हैया निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा), कांता (46) पत्नी कैलाश चंद निवासी महेन्द्रगढ़ (हरियाणा), नेहा (29) पत्नी रोहन कुमार निवासी ज्वालाजी, अंशिका (12) पुत्री रामू निवासी बनेरी, कोटपुतली (राजस्थान), निशा (30) पत्नी रामू निवासी बनेरी, कोटपुतली (राजस्थान), आरव (11) पुत्र विकास कुमार निवासी जयपुर, विष्णु (33) पुत्र किशोरी लाल निवासी चूरी, थाना कल्याणपुर, कोटपुतली (राजस्थान), राहुल कुमार (25) पुत्र जगदीश निवासी महेंद्रगढ़, नागल चौरी घायल हुए हैं। सड़क हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here