न पासपोर्ट और ना ही वैध वीजा....हिमाचल में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की महिला; फॉरेनर्स एक्ट में केस दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Jan, 2026 07:13 PM

a woman from uzbekistan has been arrested in himachal pradesh

Nahan News: सिरमौर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही उज़्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने यह कार्रवाई संदिग्ध वाहन की सूचना...

Nahan News: सिरमौर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही उज़्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने यह कार्रवाई संदिग्ध वाहन की सूचना के आधार पर की। पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात 112 हेल्पलाइन के माध्यम से एक संदिग्ध वाहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शक्तिनगर से आगे कैंची मोड़ और जोगनवाली लिंक रोड क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे नाली में फंसी उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार बरामद की गई। वाहन की जांच करने पर उसमें एक पुरुष और एक विदेशी महिला सवार पाई गई। पुरुष की पहचान सैफ क्वेजिलबाश निवासी ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जबकि महिला ने स्वयं को उज़्बेकिस्तान की नागरिक बताया।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

पुलिस ने जब महिला से भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की, तो वह न तो पासपोर्ट और न ही वैध वीजा प्रस्तुत कर सकी। दस्तावेजों के अभाव में मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नाहन में विदेशी महिला के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!