Edited By Vijay, Updated: 13 Mar, 2019 11:36 PM
टैक्स चोरी कर हिमाचल में चलाई जा रही निजी वोल्वो बसों पर आर.टी.ओ. कांगड़ा ने कार्रवाई की है। अवैध रूप से मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए चलाई जा रही वोल्वो बसों पर आर.टी.ओ. कांगड़ा ने बुधवार देर शाम दबिश देते हुए 9 बसों के चालान काटे हैं जिनसे लगभग 68...
धर्मशाला (ब्यूरो): टैक्स चोरी कर हिमाचल में चलाई जा रही निजी वोल्वो बसों पर आर.टी.ओ. कांगड़ा ने कार्रवाई की है। अवैध रूप से मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए चलाई जा रही वोल्वो बसों पर आर.टी.ओ. कांगड़ा ने बुधवार देर शाम दबिश देते हुए 9 बसों के चालान काटे हैं जिनसे लगभग 68 हजार रुपए जुर्माना वसूला। बुधवार देर शाम मैक्लोडगंज में निजी वोल्वो बसों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान 11 बसों में से 9 वोल्वो बसों में अनियमितताएं पाए जाने पर उनके चालान किए गए।
9 बसों के कटे चालान में कुछ बसें ऐसी थीं जिन्होंने न तो टैक्स दिया था और न उनके पास पूरे दस्तावेज और पैसेंजर लिस्ट मौजूद थी। बिना टैक्स जमा करवाए सड़कों पर दौड़ाई गई 2 बसों से एक से साढ़े 22 हजार रुपए ओर दूसरी से 26 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। उधर, आर.टी.ओ. कांगड़ा डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मैक्लोडगंज में देर शाम 9 बसों का चालान काट 68 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।