कांगड़ा में कोरोना के 79 नए मामले, 38 संक्रमित मरीजों ने जीती जंग

Edited By Vijay, Updated: 29 Nov, 2020 08:41 PM

79 new case of corona in kangra

कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों के 79 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 38 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को धर्मशाला के 50 वर्षीय व्यक्ति, जोगीपुर कांगड़ा के 34 वर्षीय व्यक्ति, 53 मील टांडा की 56...

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों के 79 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 38 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को धर्मशाला के 50 वर्षीय व्यक्ति, जोगीपुर कांगड़ा के 34 वर्षीय व्यक्ति, 53 मील टांडा की 56 वर्षीय महिला, देहरा के 34 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी के 45 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति, देहरा के 70 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के 74 वर्षीय व्यक्ति, पलयाड़ के 64 वर्षीय व्यक्ति और बैजनाथ की 68 वर्षीय महिला शामिल हैं।

वहीं संसाई बैजनाथ के 35 वर्षीय व्यक्ति, ऐहजू जोगिंद्रनगर के 40 वर्षीय व्यक्ति, 10 साल का लड़का व 40 वर्षीय महिला, टांडा मेडिकल कॉलेज से 50 वर्षीय व्यक्ति, छोटी हलेड़ कांगड़ा से 64 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय व्यक्ति व 10 साल की लड़की, भहीदी भोरंज जिला हमीरपुर से 58 वर्षीय महिला, सुंगल पालमपुर से 51 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ से 55 वर्षीय व्यक्ति, समोट सिहुंता जिला चम्बा से 28 वर्षीय युवती, थरोट कांगड़ा से 56 वर्षीय महिला, अप्पर सिहोटू अटियाला दाई से 33 वर्षीय महिला, चीलगाड़ी से 59 वर्षीय व्यक्ति, नड्डी हिल्स होटल से 36 वर्षीय व्यक्ति, शिव विहार धर्मशाला से 36 वर्षीय व्यक्ति, अब्दुल्लापुर कांगड़ा से 26 वर्षीय युवती और खजांची मोहल्ला धर्मशाला से 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसी तरह सरकारी सिद्धपुर से 70 वर्षीय व्यक्ति, थनूल पालमपुर से 41 वर्षीय महिला, मेन बाजार कांगड़ा से 45 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी से 38 वर्षीय व्यक्ति व 5 साल की बच्ची, पुराना कांगड़ा वार्ड नंबर-2 से 31 वर्षीय व्यक्ति, मंडलियां निहारी रक्कड़ से 47 वर्षीय व्यक्ति, मगरू अलूह रक्कड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति, दरीणी कांगड़ा से 40 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर से 20 वर्षीय युवक, गनियार जिला ऊना से 25 वर्षीय युवक, सुन्नी बड़ोह की 32 वर्षीय महिला, टांडा मेडिकल कालेज सेे 23, 26, 21, 28 व 19 वर्षीय युवक, सुन्नी बड़ोह से 3 साल की बच्ची, कोठियां कांगड़ा से 70 वर्षीय महिला, त्रिपल देहरा से 75 वर्षीय व्यक्ति, नोहारलिया खुंडियां से 23 वर्षीय युवती, नागनी नूरपुर से 55 वर्षीय महिला, जवाहर नगर धर्मशाला से 81 वर्षीय व्यक्ति और चतराल रड़ी जिला हमीरपुर से 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा दियोग्रां से 24 वर्षीय पुरुष, बैजनाथ से 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 56, 20, 22, 20 व 35 वर्षीय व्यक्ति, एसडीएम ऑफिस बैजनाथ के 55 व 59 पुरुष व 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, वार्ड नंबर-1 नगरोटा बगवां से 24 वर्षीय युवती, हटवास से 23 वर्षीय युवक, लोहना एडब्ल्यू सर्कल पालमपुर से 25 वर्षीय युवती, बैजनाथ से 75 वर्षीय व्यक्ति व 26 वर्षीय युवक, आईमा से 28 वर्षीय युवक, निहंग टीका से 57 वर्षीय व्यक्ति, संसाल से 52 वर्षीय व्यक्ति, पपरोला से 33 वर्षीय व्यक्ति, साई से 29 वर्षीय युवक और धनियारा डूहक से 21 वर्षीय युवक व 24 व 48 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्रमित हुई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!