हिमाचल में 72 घंटे से बंद हैं 547 सड़कें, सैंकड़ों गांवों में Blackout

Edited By Vijay, Updated: 10 Feb, 2019 11:00 PM

547 roads closed from 72 hours blackout in hundreds of villages

हिमाचल में हिमपात के कारण 547 सड़कें 72 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बंद पड़ी हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही मुश्किलें बिजली गुल होने से भी पेश आ रही हैं। प्रदेशभर में 610 विद्युत ट्रांसफार्मर...

शिमला: हिमाचल में हिमपात के कारण 547 सड़कें 72 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बंद पड़ी हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही मुश्किलें बिजली गुल होने से भी पेश आ रही हैं। प्रदेशभर में 610 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप्प होने से सैंकड़ों गांव बीते 3 दिनों से अंधेरे में हैं। ऊपरी शिमला के कई इलाकों में लोग खुद ही बिजली की तारों को ठीक करने में जुटे हुए हैं। सड़कें, बिजली व पानी जैसी सुविधाओं के ठप्प होने से लोग परेशान हैं।

22 जनवरी के हिमपात के बाद से बंद हैं 50 से अधिक सड़कें

हैरानी इस बात की है कि 150 से अधिक सड़कें बीते 22 जनवरी के हिमपात के बाद से ही बंद हैं। भले ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी सड़कें जल्द बहाल करने के निर्देश दे रखे हैं लेकिन पी.डब्ल्यू.डी. और बिजली बोर्ड में फील्ड स्टाफ की कमी इन सेवाओं को बहाल करने में आड़े आ रही है। सड़कें खोलने के लिए पी.डब्ल्यू.डी. निजी मशीनरी व लेबर पर निर्भर हो गया है। इसी तरह बिजली बोर्ड का काम भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसकी मार आम लोगों पर पड़ रही है।

405 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं अभी भी ठप्प

सड़कें बंद होने से 405 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों के कई रूट ऐसे हैं, जहां बीते 19 दिनों से बस सेवाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं। खासकर शिमला, मंडी, चम्बा, किन्नौर व कुल्लू जिला के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन जिलों के अधिकतर इलाकों में बीते 3 सप्ताह के दौरान 9 बार बर्फबारी हो चुकी है। इस वजह से बिजली, पानी व सड़कों को बहाल करने के काम में बाधा आ रही है।

पी.डब्ल्यू.डी. को 146 करोड़ का नुक्सान

पी.डब्ल्यू.डी. को 146 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हो गया है। शिमला जोन में 21 करोड़, मंडी जोन में 24 करोड़, हमीरपुर जोन में 23 लाख, कांगड़ा जोन में 86 करोड़ तथा एन.एच. को 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुक्सान हो चुका है।

ये एन.एच. भी बंद

हिमपात के कारण चम्बा-भरमौर एन.एच., सैंज-लूहरी और रिकांगपिओ-काजा एन.एच. 3 दिन से बंद हैं जबकि शिमला-रामपुर व ठियोग-हाटकोटी को बहाल कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि सभी एन.एच. सोमवार शाम तक बहाल कर दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!