Edited By kirti, Updated: 23 Feb, 2019 12:23 PM
किन्नौर के तिब्बत सीमा में ग्लेशियर में दबे 5 जवानों का कोई सुराग नहीं मिला है। जिन्हें खोजने के लिए अब सेना के एवलांच एक्सपर्ट ने चौथे दिन सुबह 7 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस सर्च आपरेशन में 220 जवानों के जुटने की जानकारी मिली है।
शिमला (विशेषर नेगी): किन्नौर के तिब्बत सीमा में ग्लेशियर में दबे 5 जवानों का कोई सुराग नहीं मिला है। जिन्हें खोजने के लिए अब सेना के एवलांच एक्सपर्ट ने चौथे दिन सुबह 7 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस सर्च आपरेशन में 220 जवानों के जुटने की जानकारी मिली है। जिसमें 30 जवान आईटीबीपी, एक खोजी कुत्ते को भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं। इसके साथ ही दो टीमें जम्मू-कश्मीर से भी मंगवाई गई हैं।
उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को करीब 11 बजे के करीब भारत तिब्बत सीमावर्ती गांव नमज्ञा के डोंगरी नाले में ग्लेशियर गिरने से आर्मी 7 जे.के. राइफल्स के 6 जवान इसकी चपेट में आए थे। सेना के 16 जवान और आईटीबी के करीब 10 जवान इस दौरान नमज्ञा दोगरी नाले में पेयजल लाइन को ठीक करने गए थे।
इस बीच ऊपर से ग्लेशियर गिरने के कारण सेना के 7 जे. के. राइफल के 6 जवान लपेटे में आ गए थे। जिनमें से एक जवान मौत हो गई।