कांगड़ा में कोरोना का कहर, 5 की मौत, 164 नए मामले

Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2021 09:46 PM

5 deaths and 164 new case of corona in kangra

जिला कांगड़ा में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिला कांगड़ा में 100 से अधिक पहुंच रहे मामले बुधवार को 150 के आंकड़े को पार कर गए। इतना ही नहीं, 5 मरीजों की मौत भी दर्ज हुई है। बुधवार को सामने आए कोरोना संक्रमित...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिला कांगड़ा में 100 से अधिक पहुंच रहे मामले बुधवार को 150 के आंकड़े को पार कर गए। इतना ही नहीं, 5 मरीजों की मौत भी दर्ज हुई है। बुधवार को सामने आए कोरोना संक्रमित मरीजों के 164 मामलों में शाहपुर के नर्सिंग कॉलेज तथा निफ्ट कांगड़ा के विद्यार्थी भी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 164 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं तथा 5 मरीजों की मौत भी हुई है। उन्होंने बताया कि टीएमसी में 3 अप्रैल को जयसिंहपुर के बनेर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति को डायबिटीज बीमारी के चलते भर्ती करवाया गया था। मरीज की बुधवार दोपहर बाद मौत हो गई।

शाहपुर के अनसूई की 60 वर्षीय महिला को धर्मशाला कोविड केयर अस्पताल में डायबिटीज की बीमारी के चलते 4 अप्रैल को भर्ती करवाया गया था। महिला की बुधवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। नलसोबा देहरा के 56 वर्षीय व्यक्ति को टांडा अस्पताल में 5 अप्रैल को हाइपरटैंशन तथा डायबिटीज रोग के चलते भर्ती करवाया गया था। मरीज की बुधवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। वहीं धर्मशाला के शामनगर की 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला को टीएमसी में 1 अप्रैल को भर्ती करवाया गया था। मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थी तथा तीमारदार महिला को होम आइसोलेशन के लिए ले गए थे। महिला की 6 अप्रैल को मौत हो गई। इसके अलावा शाहपुर के रैत निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति किडनी, हाइपरटैंशन व डायबिटीज रोग से ग्रस्त होने के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया था तथा मरीज की घर में ही मौत हो गई।

सीएमओ ने बताया कि बुधवार को सत्यम नर्सिंग कॉलेज शाहपुर की 19, 20, 21, 22 व 28 वर्ष की 11 युवतियां, जसूर की 70 वर्षीय महिला, जसूर छतरोली की 59 वर्षीय महिला, नूरपुर का 35 वर्षीय व्यक्ति, निफ्ट कैंपस कांगड़ा का 31 वर्षीय व्यक्ति, गियोरा नगलाहड़ 18 व 15 वर्षीय लड़के, 85 वर्षीय व्यक्ति, 80 व 45 वर्षीय महिलाएं, निफ्ट कैंपस कांगड़ा का 33 वर्षीय व्यक्ति, शामनगर धर्मशाला का 62 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 21 वर्षीय युवक, नुरपुर वार्ड 3 की 38 वर्षीय महिला, धर्मशाला का 39 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां का 57 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धपुर धर्मशाला का 58 वर्षीय व्यक्ति, गुरुद्वारा धर्मशाला की 24 वर्षीय युवती, पीएनबी धर्मशाला का 35 वर्षीय व्यक्ति, जयंती विहार कांगड़ा की 38 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी का 20 वर्षीय युवक, नटेहड़ कांगड़ा की 60 वर्षीय महिला, खनियारा धर्मशाला की 21 वर्षीय युवती, मुक्तियार बलेटा की 2 साल की बच्ची व 30 वर्षीय महिला, मुख्तोयार भडेटा का 33 वर्षीय व्यक्ति, बारा की 45 वर्षीय महिला, चुदरेड़ का 51 वर्षीय व्यक्ति व 50 वर्षीय महिला, धर्मशाला की 36 वर्षीय महिला, पीएनबी धर्मशाला का 27 वर्षीय युवक, दुलाड़ा का 26 वर्षीय युवक, कुठांडल का 30 वर्षीय युवक, गंगथ के खडोल की 1 साल की बच्ची, धर्मशाला की 40 वर्षीय महिला, भदरोआ गगवाल का 42 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर की 24 वर्षीय युवती, दुरगेला पुलवाला की 14 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नलेटी की 17 वर्षीय लड़की, देहरा नलेटी की 67 वर्षीय महिला, नलेटी का 21 वर्षीय युवक, सुखार सनूह की 45 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़का, बरूंह की 32 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय व्यक्ति, डोहब का 32 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 41 वर्षीय व्यक्ति, बासा वजीरां का 9 साल का बच्चा, गोलवां का 21 वर्षीय युवक, बडूई नूरपुर की 52 वर्षीय महिला, योल कैंट का 8 साल का लड़का, फतेहपुर गरियाल की 60 वर्षीय महिला, डाडासिबा पनियाल चन्नौर का 45 वर्षीय व्यक्ति, 10 वर्षीय लड़का, 57 वर्षीय महिला, फतेहपुर गुरियाल की 70, 58 व 48 वर्षीय महिलाएं, प्रेई की 35 वर्षीय महिला व 6 साल की लड़की, डाडासीबा जम्बल की 35 वर्षीय महिला, भलूं थोड़ा का 52 वर्षीय व्यक्ति, कालधार डाडासीबा का 29 वर्षीय व्यक्ति, केसीसी बैंक राजा का तालाब का 27 वर्षीय युवक, सत्यम नर्सिंग कॉलेज शाहपुर की 19 वर्षीय युवती, हमीरपुर के भरमाड़ की 60 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर के नाहन की 26 वर्षीय युवती, सी/ओ ओसी यूनिट का 39 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी का 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हमीरपुर के केहरविन की 79 वर्षीय महिला, शाहपुर भनाला का 75 वर्षीय व्यक्ति, खरट कांगड़ा का 81 वर्षीय व्यक्ति, सी/ओ ओसी यूनिट के 32 व 40 वर्षीय व्यक्ति, देहरा वार्ड नंबर-1 का 53 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा रोड धर्मशाला की 26 वर्षीय युवती, बिंद्रावन पालमपुर का 63 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ टांडा का 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पालमपुर के खड़ौठ का 28 वर्षीय युवक, एमएच योल का 35 वर्षीय व्यक्ति, सरोत्री की 39 व 37 वर्षीय महिलाएं व 9 साल का लड़का, भवारना का 36 वर्षीय व्यक्ति, चडियार का 47 वर्षीय व्यक्ति, भवारना का 37 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के सौड का 69 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी भदरेड की 30 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय व्यक्ति, नंदेहड़ कांगड़ा 72 वर्षीय व्यक्ति, मंडी के कडकूही का 66 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के भटेकी का 38 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर परोल का 30 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर ग्रां का 56 वर्षीय व्यक्ति, टकोली की 45 वर्षीय महिला, नूरपुर के खन्नी झिकली का 21 वर्षीय युवक, बासा छत्तर की 39 वर्षीय महिला, सियालकड़ खुंडियां का 25 वर्षीय युवक, ज्वालामुखी का 32 वर्षीय व्यक्ति, केनरा बैंक ज्वालामुखी का 35 वर्षीय व्यक्ति, चिहडू ज्वालामुखी की 52 वर्षीय महिला, सलिहार खुंडियां की 70 वर्षीय महिला, मटियाल सिहोरपाई ज्वालामुखी का 53 वर्षीय व्यक्ति, पंजियारा अधवानी की 50 वर्षीय महिला, बणे दी हट्टी की 65 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय व्यक्ति, टांडा की 56 वर्षीय महिला, चंबा का 37 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा का 52 वर्षीय व्यक्ति, बाबा बड़ोह की 19 वर्षीय युवती, सारी वार्ड टांडा का 29 वर्षीय युवक, थुरल का 78 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर डाबला का 50 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

द्रम्मण का 59 वर्षीय व्यक्ति, जीलापट्ट की 66 वर्षीय महिला, गढ़ जमूला पालमपुर का 24 वर्षीय युवक सनौरा का 30 वर्षीय व्यक्ति, बंडी के 42 व 66 वर्षीय व्यक्ति, निफ्ट कैंपस कांगड़ा के 19 वर्षीय 4 युवक, 20 वर्षीय युवक व 63 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 30 वर्षीय महिला, समीरपुर कांगड़ा की 62 वर्षीय महिला, जमानाबाद की 52 वर्षीय महिला, छोटी हलेड़ कांगड़ा का 20 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती, 85 वर्षीय महिला, जमानाबाद की 26 वर्षीय युवती, धर्मशाला की 20 वर्षीय युवती,  जसवां के कोटला बेहड़ की 72 वर्षीय महिला, शाहपुर झुल्लार के 58 वर्षीय व्यक्ति, सुखार का 46 वर्षीय व्यक्ति, खुशीनगर का 54 वर्षीय व्यक्ति, नागनी की 40 वर्षीय महिला तथा चौगान का 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में अब तक 10263 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए जिनमें से 9121 स्वस्थ हुए और 236 की मौत हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 904 एक्टिव केस जिला कांगड़ा में हैं।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!