बस में सवार महिला के गले से खींची चेन, 3 महिलाएं काबू

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2021 11:50 PM

3 women caught in chain snatching case

डाढ में शनिवार सुबह महिला के गले से चेन खींचते 3 महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता देवी पत्नी शरण दास निवासी शाहपुर अपने सगे-संबंधियों के साथ अरसे में शामिल होने के लिए जिया जा रही थी। डाढ में बस में चढ़ते समय 3...

चामुंडा (ब्यूरो): डाढ में शनिवार सुबह महिला के गले से चेन खींचते 3 महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता देवी पत्नी शरण दास निवासी शाहपुर अपने सगे-संबंधियों के साथ अरसे में शामिल होने के लिए जिया जा रही थी। डाढ में बस में चढ़ते समय 3 महिलाएं भी उनके साथ चढ़ गईं और उनमें से एक महिला ने गीता देवी की चेन काट ली परन्तु गीता देवी ने उसे ऐसा करते देख लिया और रंगे हाथों ही उस महिला को पकड़कर शोर मचा दिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने तीनों को बस से नीचे उतारा और चामुंडा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई प्रमोद व संजय सूरी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस बाबत पालमपुर पुलिस को सूचित किया गया। वहां से एएसआई चमन लाल, महिला पुलिस ज्योति व सिपाही मधुसुधन ने मौके वारदात पर पहुंचकर तीनों महिलाओं को अपने साथ ले गई। वहीं इस बारे में गीता देवी ने किसी भी तरह से केस दर्ज करवाने से मना कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!