मनाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना परमिशन चल रहे 3 Discotheque सील

Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2019 10:26 PM

3 discotheque seal running without permission in manali

मनाली में प्रशासन ने 3 डिस्कोथिक सील कर दिए हैं। बिना परमिशन के चल रहे इन डिस्कोथिक की शिकायतें लंबे समय से प्रशासन को मिल रही थीं, ऐसे में प्रशासन ने इन पर कार्रवाई करते हुए सभी को बंद करवा दिया है। यही नहीं एक डिस्को संचालक का सामान भी जब्त किया...

मनाली: मनाली में प्रशासन ने 3 डिस्कोथिक सील कर दिए हैं। बिना परमिशन के चल रहे इन डिस्को थिक की शिकायतें लंबे समय से प्रशासन को मिल रही थीं, ऐसे में प्रशासन ने इन पर कार्रवाई करते हुए सभी को बंद करवा दिया है। यही नहीं एक डिस्को संचालक का सामान भी जब्त किया गया। पर्यटन नगरी में अवैध रूप से चलाए जा रहे डिस्कोथिक पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से जहां अन्य डिस्को संचालकों में हड़कंप मच गया है, वहीं लोगों ने प्रशासन के इस कदम को सराहा है।

प्रशासन के पास पहुंची थीं शिकायतें

मनाली में अवैध रूप से चलाए जा रहे इन डिस्को थिक में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें भी प्रशासन के पास पहुंची थीं, ऐसे में प्रशासन ने पहले जहां इन डिस्को संचालकों को अपने दस्तावेज दिखाने को कहा था, वहीं इन संचालकों द्वारा समय पर दस्तावेज न दिखाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और इन पर कार्रवाई की गई। यहां बता दें कि मनाली में जहां देश-विदेश के सैलानी घूमने आते हैं, वहीं यहां चल रहे डिस्को थिक पर सैलानियों की भी खासी भीड़ देखने को मिलती है।

प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे थे डिस्को संचालक

यही नहीं, लाखों रुपए का कारोबार करने वाले उक्त डिस्को संचालक लंबे समय से प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे थे और बिना अनुमति के ही डिस्को को चला रहे थे। मनाली शहर में चल रहे डिस्को थिक पर पहुंच कर जब प्रशासन के अधिकारियों ने खुद इनके दस्तावेज जांचे तो उनके भी होश उड़ गए। यहां के नामी 3 डिस्को के पास किसी भी प्रकार की डिस्को थिक को चलाने के लिए अनुमति नहीं थी, ऐसे में प्रशासन ने शहर के 3 नामी डिस्कोथिक को सील कर डाला। मनाली के जहां बड़े-बड़े होटलों में डिस्कोथिक चल रहे हैं, वहीं शहर के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी अवैध रूप से डिस्को थिक चलाए जा रहे थे।

क्या कहता है प्रशासन

एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि प्रशासन के पास कुछ शिकायतें ऐसी पहुंची थीं कि शहर में कुछ डिस्को थिक संचालक बिना अनुमति के डिस्कोथिक चला रहे हैं। प्रशासन ने पहले इन डिस्को संचालकों को अपने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था, जब इन्होंने समय पर दस्तावेज प्रशासन को नहीं दिखाए तो पुलिस को यह आदेश दिए गए कि वह खुद मौके पर पहुंच इनके दस्तावेज जांचे तो इस बात का खुलासा हुआ कि इनके पास किसी भी तरह की अनुमति नहीं मिली, ऐसे में एक डिस्को संचालक का जहां सामान भी जब्त किया गया है, वहीं 3 डिस्को थिक को सील कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!