Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2022 09:28 PM
उपमंडल रामपुर के एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पुलिस ने 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने बीती रात इन दोनों युवकों को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। इन युवकों में रितिक (20) पुत्र संजीव गांव भमनोली डाकघर खुन्नी...
रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर के एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पुलिस ने 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने बीती रात इन दोनों युवकों को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। इन युवकों में रितिक (20) पुत्र संजीव गांव भमनोली डाकघर खुन्नी तहसील ननखड़ी व प्रशांत ठाकुर दलीप सिंह (22) गांव टपरोग डाकघर डाकघर खुन्नी तहसील ननखड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस ने उक्त दोनों युवकों से 7.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम को हैड कांस्टेबल हरीश कुमार के नेतृत्व में यह कामयाबी मिली। दोनों युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार चिट्टे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
उपमंडल रामपुर के कई क्षेत्रों से पुलिस लगातार युवकों नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर रही है। इन युवकों में कई युवक स्कूल व काॅलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले भी हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशे के सौदागरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here