Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jul, 2017 11:50 AM
कोटखाई केस में छात्रा को न्याय दिलाने के लिए 17 दिन बाद हिमाचल कांग्रेस जाग उठी है।
शिमला (विकास): कोटखाई केस में छात्रा को न्याय दिलाने के लिए 17 दिन बाद हिमाचल कांग्रेस जाग उठी है। उन्होंने शुक्रवार को 2 घंटे का मौन रखा। कांग्रेस का कहना है कि छात्रा के साथ हुई हृदय विदारक घटना से सभी आहत हैं।
पार्टी ने भाजपा को सलाह दी है कि इस मामले को राजनीतिक रंग देने के बजाय सी.बी.आई. जांच पूरी होने का इंतजार करे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और जुब्बल कोटखाई के विधायक और सीपीएस रोहित ठाकुर मौजूद हैं।