सुक्खू बोले-भाजपा सरकार के पहले 100 दिन ‘हनीमून पीरियड’

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Jan, 2018 11:15 PM

sukhu said  bjp  s first 100 days   honeymoon period

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा सरकार के पहले 100 दिन को हनीमून पीरियड करार दिया है।

नादौन: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा सरकार के पहले 100 दिन को हनीमून पीरियड करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को 100 दिन तक काम करने का पूरा मौका दिया जाएगा। मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी इस दौरान सरकार की ओर से लिए जाने वाले फैसलों को पूरी तरह परखेगी। जनहितैषी कार्य हुए तो सराहा जाएगा और बदले की भावना से कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई योजनाएं या अन्य काम बंद किए गए तो पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये बातें कांगू-मालग, बढ़ेडा, सनाही, जसाई और बैहरड़ में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। सुक्खू विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए लोगों का धन्यवाद करने पहुंचे थे। 

जनता के काम 100 फीसदी करवाने का करूंगा प्रयास
सुक्खू ने बुजुर्ग माताओं का पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान लोगों ने पांचों पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विधायक को अपनी समस्याएं बताईं और समाधान करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उनकी हर समस्या हल की जाएगी। जनता उन पर पूरा भरोसा रखे, प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद उनके काम 100 फीसदी करवाने के लिए प्रयास करूंगा। जनता को मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। 

ये रहे मौके पर मौजूद
इस मौके पर विवेक कटोच, प्रधान बढेड़ा सुषमा कुमारी, उपप्रधान राजेश शर्मा, सैक्टर प्रभारी रविंद्र परमार, कॉन सिंह, किशन चंद, सुभाष चंद, रमेश चंद, ठाकुर दास, सुशील कुमार, सुनीता कुमारी, कमला देवी, गिरधारी लाल, योगराज, बूथ प्रभारी रवि कुमार और अन्य कई कांग्रेस नेता इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!