HPCA को झटका, धर्मशाला में इस बार नहीं दिखेगा IPL का रोमांच

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Feb, 2018 12:32 AM

shock to hpca ipl thriller will not seen this time in dharamshala

इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) का रोमांच इस बार भी धर्मशाला स्थित एच.पी.सी.ए. क्रिकेट मैदान में नहीं दिखेगा।

शिमला: इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) का रोमांच इस बार भी धर्मशाला स्थित एच.पी.सी.ए. क्रिकेट मैदान में नहीं दिखेगा। आगामी अप्रैल-मई माह में आयोजित होने जा रहे आई.पी.एल. का कोई भी मुकाबला धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा। आई.पी.एल.-2018 के मुकाबलों का शैड्यूल जारी कर दिया गया है लेकिन लगातार दूसरे साल भी धर्मशाला को आई.पी.एल. के मुकाबलों की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला है। वर्ष 2017 में हुए आई.पी.एल. के दौरान भी धर्मशाला को एक भी मैच की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला था और यह सिलसिला इस वर्ष भी बरकरार है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट प्रेमी खासे मायूस हैं। वर्ष 2016 तक धर्मशाला स्थित एच.पी.सी.ए. क्रिकेट मैदान पर नियमित रूप से आई.पी.एल. के मुकाबले हो रहे थे लेकिन 2017 के बाद अब 2018 में भी आई.पी.एल. सीजन के दौरान धर्मशाला मैदान सूना रहेगा।

किंग्स इलैवन पंजाब का दूसरा होम ग्राऊंड होता था धर्मशाला
यहां बता दें कि आई.पी.एल. की टीम किंग्स इलैवन पंजाब का पूर्व में मोहाली के बाद धर्मशाला दूसरा होम ग्राऊंड होता था लेकिन किंग्स इलैवन पंजाब ने अपना होम ग्राऊंड धर्मशाला से बदलकर इंदौर को दूसरा होम ग्राऊंड घोषित किया है, ऐसे में धर्मशाला स्थित एच.पी.सी.ए. क्रिकेट मैदान अब किंग्स इलैवन पंजाब का होम ग्राऊंड नहीं है। इस वजह से आई.पी.एल. के मुकाबलों की मेजबानी करने का मौका इस बार भी धर्मशाला को नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो अन्य शहरों में स्थित ग्राऊंड पर मैच करवाने की तुलना धर्मशाला में आई.पी.एल. के मुकाबले करवाने पर राजस्व कम आता है, ऐसे में मेजबानी न मिलने की यह एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!