पांडेय के तीखे बोल, कहा-लालू की भांति CM वीरभद्र की सम्पत्ति भी होगी जब्त

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jun, 2017 10:40 PM

pandey  s sharp words  said property of cm virbhadra like lalu will be seized

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की भांति भ्रष्टाचार से जुटाई गई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सम्पत्ति भी सरकार जब्त करेगी।

पालमपुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की भांति भ्रष्टाचार से जुटाई गई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सम्पत्ति भी सरकार जब्त करेगी। कानून अपना कार्य करेगा तथा अवैध रूप से उनकी व उनके परिवार द्वारा जो सम्पत्ति एकत्रित की गई है, उसे अटैच करने का कार्य भारत सरकार व उसके विभाग करेंगे। यह बात प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान पालमपुर के पट्टी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव व प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों पर आयकर तथा मनी लांड्रिंग के मामले एक समान हैं, ऐसे में अब वह व उनका परिवार भी इससे बच नहीं पाएगा।

PunjabKesari

राजा नहीं हो सकते वीरभद्र सिंह
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह राजा नहीं हो सकते क्योंकि राजा तो प्रदेश की लगभग 70 लाख जनता है। उन्होंने कहा कि कोई राजा प्रदेश का भविष्य तय नहीं करेगा अपितु प्रदेश के मतदाता प्रदेश का भविष्य तय करेंगे तथा प्रदेश की जनता राजा के साथ नहीं अपितु सेवकों के साथ जाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन रैली के तीसरे दिन ही प्रदेश में बड़ा परिवर्तन हुआ और शिमला नगर निगम में भाजपा सत्तासीन हुई है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को परिवर्तन यात्रा के समाप्त होते-होते यह परिवर्तन की हवा आंधी का रूप ले लेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण की 4 में से 3 नगर निगम सीटों पर भी कांग्रेस की हार हुई है।

PunjabKesari

प्रदेश में परिवर्तन तय : कृपाल परमार
इससे पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन तय है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि नगर निगम चुनाव ने कांग्रेस की निकलती हवा को धरातल पर ला दिया है। पूर्व विधायक प्रवीण कुमार व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने भी संबोधित किया। सभा में प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, विक्रम शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रविंद्र शर्मा, प्रदेश पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक घनश्याम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, उमेश दत्त, संजीव सोनी, अजय शर्मा, विजय भट्ट, मान चंद, सुदर्शन जम्वाल, रमेश महाजन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पवन सुत शर्मा, आशोक राणा व हैप्पी आदि उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!