मंगल पांडे बोले- इतिहास पढ़ने नहीं भविष्य गढ़ने हिमाचल आया हूं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Jun, 2017 10:35 AM

mangal pandey said do not read history pages i have come to fabricate the future

प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गुटबाजी तथा अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पालमपुर: प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गुटबाजी तथा अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं इतिहास के पन्नों को पढऩे नहीं भविष्य को गढऩे हिमाचल आया हूं’’। संदेश द्वारा उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का कारण बनी गुटबाजी तथा अनुशासनहीनता पर अंकुश लगाने के इरादे जाहिर कर दिए हैं तो वहीं शांता कुमार को देश के भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक बताते हुए चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की ओर इशारा किया।

PunjabKesari

शांता का सान्निध्य प्राप्त करना एक उपलब्धि 
उन्होंने कहा कि शांता कुमार देश के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, ऐसे में उनका सान्निध्य प्राप्त करना अपने आप में एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा प्रवास के पश्चात उन्हें दृढ़ विश्वास है कि सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पूरी पार्टी को एकजुटता के साथ आगे ले जाना तथा चुनाव लडऩा है। पार्टी का पन्ना प्रमुख से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक एकजुटता से कार्य कर रहा है तथा सभी दिग्गजों भाजपा नेताओं का सहयोग पार्टी को मिल रहा है। 

PunjabKesari

अंतिम दिन तक सत्ता का स्वाद चखना चाहते हैं मुख्यमंत्री 
किसी चेहरे को आगे कर चुनाव लड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उचित समय पर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता का स्वाद अंतिम दिन तक कर लेती है तथा कांग्रेस के लिए सत्ता स्वाद लाभ व आराम पर शासन करने की वस्तु का है, ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे तथा न्यायालय से जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस्तीफा देने वाले नहीं हैं क्योंकि समय कांग्रेस का है तथा अंतिम दिन तक सत्ता का स्वाद चखना चाहते हैं।

PunjabKesari

प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र कायाकल्प का किया दौरा
इस दौरान उन्होंने योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र कायाकल्प का दौरा किया। इस दौरान शांता कुमार भी उनके साथ रहे। उन्होंने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा देश की विद्या है जोकि विलुप्त हो रही है, ऐसे में इसे पुनर्जीवित किए जाने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि कायाकल्प इसी दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है तथा देश की इस विलुप्त हो रही विद्या को सम्मान दिए जाने की आवश्यकता है। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री का पूरा खानदान जमानत पर : शांता
भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा खानदान जमानत पर चल रहा है तो कांग्रेस के कई बड़े नेता भी जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि समूची सरकार अदालत से जमानत पर है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखराम सजा मिलने के बाद अदालत से जमानत पर हैं तो यही स्थिति आशा कुमारी की भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि हिमाचल को कैसा हिमाचल बना दिया यह जनता के सामने है। 

बार-बार भाजपा सरकार का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें कार्यकर्ता 
उन्होंने कहा कि अबकी बार भाजपा सरकार का नारा नहीं बार-बार भाजपा सरकार का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, ऐसे में यदि कहीं कोई कमी रहेगी तो समर्थन देने वालों की नहीं अपितु हमारी ओर से रह सकती है, ऐसे में कार्यकर्ता संकल्प लें कि कोई कार्यकत्र्ता तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक हिमाचल में भाजपा की सरकार नहीं बन जाती।

ये नेता रहे कार्यक्रम में मौजूद  
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार, उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संगठन मंत्री पवन राणा, कांगड़ा चंबा संगठन मंत्री डाक्टर संजय ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा व पूर्व विधायक प्रवीण कुमार सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!